Coronavirus in Uttarakhand: 230 नए पॉजिटिव केस मिले, 9632 पहुंची संक्रमितों की संख्या, आठ की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। रविवार को राज्य में 230 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही अब संक्रमितों की संख्या 9632 पहुंच गई है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से आए बुलेटिन के अनुसार, आज सबसे ज्यादा 127 केस हरिद्वार में सामने आए हैं। वहीं, चमोली में एक, देहरादून में 23, नैनीताल में 16, पौड़ी में तीन, रुद्रप्रयाग में आठ, टिहरी में 11, ऊधमसिंह नगर में 19 और उत्तरकाशी में चार संक्रमित मरीज मिले हैं।
यह भी पढ़ें: Coronavirus in Uttarakhand: तेजी से बढ़ रहा संक्रमण, एक हफ्ते में मिले 1955 संक्रमित मरीज
बता दें कि अब तक प्रदेश में 6134 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। वहीं, 125 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में अभी भी 3334 एक्टिव केस हैं। मरीजों की डबलिंग दर 23.46 दिन पहुंच गई है। जबकि रिकरवरी रेट 63.68 फीसदी पहुंचा है।
एम्स में चार और दून में आठ कोरोना संक्रमित की मौत
रविवार को आठ कोरोना मरीजों की मौत हो गई। इनमें एम्स ऋषिकेश में तीन, दून मेडिकल कालेज में तीन, सीएमआई हॉस्पिटल देहरादून में एक और मेट्रो हॉस्पिटल हरिद्वार में एक संक्रमित ने दम तोड़ा है।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में पिछले 24 घंटे में विभिन्न जटिल रोगों से ग्रसित चार कोविड पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई। इसके अलावा कोविड सैंपल जांच में 26 लोगों की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव पाई गई है। इनमें नौ स्थानीय व्यक्ति भी शामिल हैं।
एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि आमपड़ाव, कोटद्वार निवासी एक 55 वर्षीय महिला आठ अगस्त को एम्स इमरजेंसी में आई थी, जो डायबिटीज, हाइपरटेंशन व किडनी संबंधी समस्या से ग्रसित थी। महिला का कोविड सैंपल पॉजिटिव आने पर उसे कोविड आईसीयू में भर्ती किया गया था, जहां शनिवार मध्यरात्रि में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।
इसके अलावा दयाल कॉलोनी सहारनपुर की 75 वर्षीय महिला सांस की दिक्कत व छाती में गांठ की शिकायत के साथ एम्स में शनिवार को आई थी। इलाज के दौरान रविवार सुबह दिल का दौरा पड़ा, जिससे उनकी मृत्यु हो गई । वहीं मुरादाबाद, यूपी की 37 वर्षीय महिला का है, जो पिछले चार दिन से छाती में दर्द बुखार एवं सांस की दिक्कत के साथ 28 जुलाई को एम्स इमरजेंसी में आई थी।
उनका 2018 में स्तन कैंसर का इलाज भी हुआ था, रविवार सुबह कोविड-19 वार्ड में इलाज के दौरान इनकी मृत्यु हो गई। टेम्ना, रुद्रप्रयाग निवास 61 वर्षीय व्यक्ति जुलाई 11 को खांसी एवं सांस की दिक्कत के साथ एम्स ओपीडी में आए थे। चिकित्सकों ने उनके फेफड़े में कैंसर बताया था। इलाज के दौरान रविवार सुबह 8:00 बजे उनकी मृत्यु हो गई।