फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : 207 new positive, containment zone crossed 300

Coronavirus in Uttarakhand : सोमवार को मिले 207 नए मामले, कंटेनमेंट जोन तीन सौ के पार

Mon, 03 Aug 2020 08:56 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 03 Aug 2020 08:56 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : 207 new positive, containment zone crossed 300
corona sample - फोटो : PTI

उत्तराखंड में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 207 नए मामले सामने आए। इसके बाद अब राज्य में कुल मामलों की संख्या 7800 हो चुकी है। वर्तमान में राज्य में 3134 केस एक्टिव हैं। 4538 मरीज ठीक हो चुके हैं।

विज्ञापन


Coronavirus: उत्तराखंड के युवाओं में ज्यादा मिला कोरोना वायरस, 21 से 40 आयु वर्ग के 58 प्रतिशत संक्रमित
विज्ञापन


सोमवार को उत्तराखंड के 101 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं चार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हुई। सोमवार को अल्मोड़ा व उत्तरकाशी में पांच, चंपावत में दो, रुद्रप्रयाग, टिहरी व ऊधमसिंह नगर में एक, देहरादून में 38, हरिद्वार में 101, नैनीताल में 47 और पौड़ी में छह नए मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रदेश के पांच जिलों में 330 इलाकों को पाबंद किया गया है। विगत एक माह में कंटेनमेंट जोन की संख्या 93 से बढ़कर 330 पहुंच गई है। कुल कंटेनमेंट जोन में से हरिद्वार जिले में सबसे अधिक 301 इलाकों को पाबंद किया गया। 

देहरादून में 13 कंटेनमेंट जोन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार हरिद्वार, देहरादून, ऊधमसिंह नगर, उत्तरकाशी और चंपावत जिले में कुल 330 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। हरिद्वार जिले में 301 कंटेनमेंट जोन में रुड़की में 114, हरिद्वार में 160, भगवानपुर में 17, लक्सर में 10 इलाके पाबंद किए गए हैं।

देहरादून में 13 कंटेनमेंट जोन हैं। इनमें देहरादून में चार, चकराता में एक, विकासनगर में सात, रायवाला में एक कंटेनमेंट जोन है। ऊधमसिंह सिंह जिले में 11 जोन में खटीमा में चार, रुद्रपुर में सात, उत्तरकाशी जिले में चार जोन में भटवाड़ी में तीन, मोरी में एक और चंपावत जिले के टनकपुर में एक इलाके को पाबंद किया गया है। 

एक जुलाई को प्रदेश में 93 कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए थे, लेकिन कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने से सरकार ने सभी जिलों को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाकर सर्विलांस और सैंपलिंग करने के निर्देश दिए हैं। कंटेनमेंट जोन में आवश्यक सेवाओं को छोड़कर बाकी सभी तरह की गतिविधियों और लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध है।

सीआईयू के सिपाही समेत पांच कोरोना पॉजिटिव

रुड़की में क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (सीआईयू) में तैनात एक सिपाही की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सिपाही को कोविड सेंटर में भर्ती कराया गया है।

एहतियात के तौर पर पूरे सीआईयू ऑफिस को सैनिटाइज कर पाबंद कर दिया गया है। साथ ही इंचार्ज समेत सात लोगों को क्वारंटीन कर इनके सैंपल लेकर जांच को भेजने की तैयारी की जा रही है। वहीं, रुड़की में चार और लोगों में कोरोना पुष्टि हुई है। सभी संक्रमितों को कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया गया है।

भगवानपुर थाने के सात पुलिसकर्मियों के संक्रमितों होने के बाद सभी पुलिसकर्मियों की कोरोना जांच हो रही है। सोमवार को कोरोना ने सीआईयू के तहसील परिसर स्थित दफ्तर में दस्तक दे दी। सीआईयू में तैनात एक सिपाही की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से ऑफिस में हड़कंप मच गया।

एसओजी ऑफिस कुछ दिनों के लिए बंद

एहतियात के तौर पर एसओजी ऑफिस को सैनिटाइज कर कुछ दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। सिपाही को रुड़की के कोविड सेंटर में भर्ती कर सीआईयू प्रभारी नंदकिशोर बचकोटी समेत स्टाफ के सात लोगों को भी क्वारंटीन कर दिया गया है।

एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि बाकी के स्टाफ की भी मंगलवार को सिविल अस्पताल में सैंपलिंग होगी। वहीं, रुड़की में चार और लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। विभाग ने चारों को कोविड सेंटर में भर्ती करा संपर्क में आने वालों को चिह्नित कर रहा है। 

दबिश में गया था सिपाही

सीआईयू के जिस सिपाही में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है, वह पिछले दिनों हरियाणा में एक इनामी को पकड़ने के लिए कई बार दबिश में गया था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि सिपाही इस दौरान किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आया होगा। एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि आशंका है कि सिपाही दबिश के दौरान संक्रमित हुआ है। उसके संपर्क में आने वालों को चिह्नित किया जा रहा है।

मास्क न पहनने पर 225 लोगों के चालान

सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने पर सोमवार को देहरादून में 225 लोगों का चालान किया गया। जिला सूचना कार्यालय के अनुसार सोमवार को हवाई सेवा के माध्यम से 298 लोग जौलीग्रांट पहुंचे, जिन्हें स्वास्थ्य जांच के बाद जिले में ही क्वारंटीन किया गया है।

जौलीग्रांट एयरपोर्ट से अलग-अलग प्रदेशों के लिए 209 लोगों को रवाना किया गया। देहरादून रेलवे स्टेशन से दिल्ली के लिए 234 लोग रवाना हुए। शासकीय विभाग से दून मेडिकल कॉलेज के उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रविंद्र सिंह बिष्ट को कोरोना वॉरियर चुना गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed