{"_id":"5f26e612dd0aee5ad17c23e7","slug":"coronavirus-in-uttarakhand-latest-news-corona-found-in-58-percent-youth","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: उत्तराखंड के युवाओं में ज्यादा मिला कोरोना वायरस, 21 से 40 आयु वर्ग के 58 प्रतिशत संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus: उत्तराखंड के युवाओं में ज्यादा मिला कोरोना वायरस, 21 से 40 आयु वर्ग के 58 प्रतिशत संक्रमित
Mon, 03 Aug 2020 02:00 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 03 Aug 2020 02:00 AM IST
सार
- अब तक मिले कुल मामलों में 21 से 40 आयु वर्ग के 58 प्रतिशत संक्रमित
- 90 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में एक भी कोरोना संक्रमित नहीं
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में बुजुर्गों और बच्चों से ज्यादा युवा कोरोना की चपेट में आए है। 21 से 40 आयु वर्ग के 58 प्रतिशत युवा कोरोना संक्रमित पाए गए। वहीं, 0 से 10 आयु वर्ग में 4.30 प्रतिशत में कोरोना का संक्रमण मिला है। जबकि 90 प्रतिशत से अधिक आयु वर्ग में एक भी संक्रमित नहीं है।
विज्ञापन
प्रदेश में कोरोना संक्रमण का असर युवाओं में अधिक रहा। कोरोना काल के 141 दिनों में अब तक प्रदेश में सात हजार से अधिक संक्रमित लोग सामने आए हैं। इनमें आधे से अधिक संक्रमितों की संख्या 21 से 40 आयु वर्ग की है।
विज्ञापन
केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से 10 वर्ष से कम आयु के बच्चों और 65 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को संक्रमण से बचाव के लिए घर से बाहर न निकलने के दिशा निर्देश दिए गए थे। यही वजह रही कि बुजुर्ग और बच्चे सबसे कम संक्रमण की चपेट में कम आए हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Coronavirus in Uttarakhand: 146 नए मरीज मिले, तीन की मौत, 7600 के करीब पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा
31 जुलाई तक प्रदेश में कुल संक्रमित मामलों की संख्या 7183 हो गई थी। इसके अनुसार प्रदेश में 21 से 30 आयु वर्ग में 32 प्रतिशत संक्रमित मिले हैं। यानी लगभग 2300 संक्रमित इसी आयु वर्ग है। वहीं, 51 से 60 आयु वर्ग में संक्रमित की दर 6.44 प्रतिशत है।
कोरोना काल में बाहरी राज्यों से अधिकतर युवा प्रदेश में लौट हैं। इस कारण संक्रमितों में युवाओं की संख्या अधिक है। जबकि बुजुर्ग और बच्चे घरों से बाहर न निकलने के कारण संक्रमण से सुरक्षित रहे हैं। सरकार की ओर से संक्रमण से बचाव के लिए बच्चों और बुजुर्गों को अनावश्यक घर से बाहर न जाने की हिदायत दी गई थी।
- डॉ. पंकज कुमार पांडेय, प्रभारी सचिव, स्वास्थ्य
ये हैं आंकड़े
आयु वर्ग संक्रमित (प्रतिशत में)
0 - 10 4.30
11 - 20 11.18
21 - 30 32
31 - 40 26.19
41 - 50 14.62
51 - 60 6.44
61 - 70 3.22
71 - 80 1.08
81 - 90 0.28
90 से ऊपर -
0 - 10 4.30
11 - 20 11.18
21 - 30 32
31 - 40 26.19
41 - 50 14.62
51 - 60 6.44
61 - 70 3.22
71 - 80 1.08
81 - 90 0.28
90 से ऊपर -