Coronavirus: उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों में 19 फीसदी मामले स्थानीय, देहरादून में सबसे ज्यादा केस
- प्रदेश का एक मात्र जिला चमोली में अभी तक एक भी लोकल केस नहीं
- स्थानीय कोरोना संक्रमितों में देहरादून पहले, हरिद्वार दूसरे और अल्मोड़ा तीसरे स्थान पर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित मामले तेजी से बढ़ने के साथ ही स्थानीय स्तर पर भी संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। प्रदेश में अब तक कुल कोरोना संक्रमितों में 19 प्रतिशत मामले स्थानीय हैं। स्थानीय कोरोना संक्रमितों के मामले में देहरादून पहले, हरिद्वार दूसरे और अल्मोड़ा तीसरे स्थान पर है।
प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों का ग्राफ दो हजार पार करने वाला है। रोजाना प्रदेश में संक्रमित मामले सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के आधार पर 17 जून तक प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 369 स्थानीय मामले मिले हैं।
यह भी पढ़ें: Coronavirus: उत्तराखंड में बुधवार को मिले 43 कोरोना संक्रमित, कुल मरीजों की संख्या हुई 1985
जिसमें संक्रमित मरीज की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। वहीं, पहले संक्रमित मरीज के संपर्क में आने, संक्रमण की चपेट में आए स्वास्थ्य कर्मी में इसमें शामिल हैं। प्रदेश में 15 मार्च को संक्रमण का पहला मामला मिला था।
अधिक सतर्कता बरतने की जरूरत
शुरूआत में संक्रमित मरीज दूसरे देशों से आए थे। इसके बाद प्रदेश से बाहर की जमात से शामिल लोग और अब दूसरे राज्यों से लौट लोग कोरोना वायरस से संक्रमित मिल रहे हैं। वहीं, 19 प्रतिशत संक्रमित मामले स्थानीय हैं।
जिसमें देहरादून में 240 मामले, हरिद्वार में 33, अल्मोड़ा में 16, शेष 80 मामले प्रदेश के अन्य नौ जिलों में स्थानीय हैं। जबकि चमोली जिला में अभी तक स्थानीय स्तर पर संक्रमित नहीं मिला है।
कोरोना आंकड़ों का अध्ययन कर रहे सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्युनिटी फाउंडेशन के संस्थापक अनूप नौटियाल का कहना है कि कोरोना संक्रमित मामलों के बदलते स्वरूप को देखते हुए प्रदेश के लोगों को और अधिक सतर्क रहने की जरूरत है।