उत्तराखंड : केंद्र से राज्य को मिली 1.19 लाख कोविड वैक्सीन, 18 से 44 आयु वर्ग को आज से लगाए जा रहे टीके
सरकार ने 45 से ऊपर आयु वर्ग के कोटे से 18 से 44 आयु वालों को टीके लगाने का निर्णय लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड को गुरुवार को केंद्र से 1.19 लाख कोविड वैक्सीन की खेप मिल गई है। ये टीके 45 से ऊपर वालों के लिए मिले थे। लेकिन इस वर्ग के कोटे से शुक्रवार को 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को टीके लगाए जा रहे हैं।
हरिद्वार में कोविड कर्फ्यू: बाजार खोलने की मांग पर अड़े व्यापारी, डमरू, शंख और घंटे बजाकर किया प्रदर्शन, तस्वीरें...
केंद्र की ओर से 45 से अधिक आयु वर्ग के लिए भेजी गई 119850 वैक्सीन गुरुवार को देहरादून पहुंच गई। चंदरनगर स्थित राज्य वैक्सीन सेंटर से जिलों को वैक्सीन वितरित की गई। शुक्रवार से 18 से 44 आयु वर्ग का टीकाकरण दोबारा से शुरू हो गया। जो वैक्सीन न होने से बंद पड़ा था। सरकार ने 45 से ऊपर आयु वर्ग के कोटे से 18 से 44 आयु वालों को टीके लगाने का निर्णय लिया है।
उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में 589 नए संक्रमित मिले, 31 की मौत, 3354 मरीज हुए स्वस्थ
गुरुवार को प्रदेश के 312 केंद्रों पर 14506 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। अब तक 22.27 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है। जबकि 6.85 से अधिक लोगों को दूसरी डोज के साथ टीकाकरण पूरा किया गया। 18 से 44 आयु वर्ग में 278511 लोगों को पहली डोज लग चुकी है।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निदेशक डा. सरोज नैथानी ने कहा कि केंद्र से 1.19 लाख कोविशील्ड वैक्सीन प्रदेश को मिल गई है। चार मई से प्रदेश में 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को भी वैक्सीन लगाई जा रही है।
प्रदेश की जेलों में टीकाकरण अभियान शुरू
प्रदेश की जेलों में कैदियों को संक्रमण से बचाने के लिए अब टीकाकरण अभियान शुरू करने के आदेश दिए गए हैं। आईजी जेल के आदेश पर प्रदेश की कुछ जेलों में अभियान शुरू कर दिया गया है। अन्य में उपलब्धता के आधार पर भविष्य में अभियान शुरू किया जाएगा।
प्रदेश की कुल 11 जेलों में लगभग 6000 कैदी बंद हैं। इनमें से कुछ को पैरोल और अंतरिम जमानत पर भी रिहा किया गया है। ऐसे में इनकी वर्तमान में संख्या पांच हजार से अधिक है। इन सभी को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए जेलों में टीककारण अभियान शुरू किया गया है।
आईजी जेल ने बताया कि इसके लिए सभी जिलों के जिलाधिकारी और सीएमओ को पत्र लिखे गए थे। देहरादून समेत सभी बड़ी जेलों में उपलब्धता के आधार पर पहली डोज दे दी गई है। दूसरी डोज के लिए भी भविष्य में सभी जिलों को लिखा जाएगा। इसके अलावा संक्रमण रोकने और टेस्ट के लिए अस्पतालों में सभी दवाएं और टेस्ट किट उपलब्ध कराई गई हैं।
आयुष किट कराई जाएंगी उपलब्ध
आईजी जेल ने बताया कि सभी जेलों में आयुष विभाग की किट उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। इस संबंध में आयुष विभाग से संपर्क किया गया है। इस किट में काढ़ा व अन्य दवाएं शामिल होती हैं। वर्तमान में 100 किट पहुंच गई हैं। जल्द ही कुछ और किट भी पहुंचने की संभावना है।
जेलों में बनेंगे हर्बल गार्डन
आईजी जेल के अनुसार सभी जेलों में हर्बल गार्डन बनाने के लिए कहा गया है। इनमें पुदीना, एलोवेरा, तुलसी आदि महत्वपूर्ण पौधे शामिल होंगे। इन्हें जेलों में इस्तेमाल के अलावा जेल के कारोबार के लिए भी इस्तेमाल किया जाएगा।
जेलों में टीककारण अभियान शुरू कराया गया है। इसके अलावा संक्रमण से बचाव व इलाज के अन्य प्रबंध भी किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आयुष विभाग से काढ़ा वाली किट भी मंगाई जा रही है। यह जल्द ही सभी जेलों को उपलब्ध करा दी जाएंगी। - एपी अंशुमान, आईजी जेल