फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus In Uttarakhand Latest News: 11.25 crore Rupees Three machine Will purchase for covid 19 test

उत्तराखंड: कोविड-19 की जांच के लिए 11.25 करोड़ से खरीदी जाएंगी तीन हाईटेक मशीनें, रोजाना होंगे 2400 टेस्ट

Fri, 19 Jun 2020 07:00 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 19 Jun 2020 07:00 PM IST
सार

  • दून, हल्द्वानी और श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में लगेंगी मशीनें
  • कोविड टेस्टिंग बढ़ाने पर राजस्थान मदद को तैयार: काजी

विज्ञापन
Coronavirus In Uttarakhand Latest News: 11.25 crore Rupees Three machine Will purchase for covid 19 test
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कोविड-19 की प्रदेश में टेस्टिंग बढ़ाने के लिए 11.25 करोड़ से तीन हाईटेक मशीनें खरीदने को स्वीकृति दी है। यह तीनों मशीनें दून, हल्द्वानी और श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में लगाई जाएंगी। यह धनराशि राज्य आपदा मोचन निधि से मंजूर की गई है।

विज्ञापन


इस आधुनिक मशीन से रोजाना 800 सैंपलों की जांच की जा सकेगी। तीनों मेडिकल कॉलेजों में मशीनें शुरू होने से रोज 2400 टेस्ट हो सकेंगे। अभी तक इन मेडिकल कॉलेजों में स्थापित मशीनों की टेस्टिंग क्षमता कम थी।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त प्रदेश से 50 से 100 सैंपल जांच के लिए चंडीगढ़ की इम्पेक्ट लैब में भेजे जा रहे हैं। जबकि नई दिल्ली स्थित एनसीडीसी लैब में हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर से 300-300 और नैनीताल से 100 सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Coronavirus in Uttarakhand : उत्तराखंड में 25 कोरोना संक्रमित मिले, मरीजों की संख्या हुई 2127

जबकि लगभग 50 टेस्ट आईआईपी देहरादून की टेस्टिंग लेब में किए जा रहे हैं। जनपद स्तर पर भी जांच की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 7 स्थानों पर ट्रू नेट मशीन स्थापित की गई है। इनमें से चार ने कार्य शुरू कर दिया है।

साथ ही 11 मशीनों की और व्यवस्था की जा रही है। प्रभारी सचिव स्वास्थ्य डॉ.पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि राज्य के इन तीन मेडिकल कॉलेजों में हाईटेक मशीनों की स्थापना एवं ट्रू नेट मशीनों की जनपद स्तर पर स्थापना से राज्य में कोरोना की जांच में तेजी आएगी।

कोविड टेस्टिंग बढ़ाने पर राजस्थान मदद को तैयार : काजी

कोविड-19 की टेस्टिंग की दर को बढ़ाने में राजस्थान सरकार प्रदेश की मदद कर सकती है। राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने इस पर सहमति दी है और कहा है कि वे दो हजार से ज्यादा टेस्ट प्रतिदिन करने में सक्षम है। यह दावा है कांग्रेस के मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन का। उन्होंने इस संबंध में राजस्थान सरकार के स्वास्थ्य मंत्री से बातचीत के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत को पत्र भी लिखा है। ट्वीटर पर काजी ने राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा से बातचीत को भी शेयर किया है। 

काजी के पूछने पर राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राजस्थान सरकार ने एक दिन में बीस हजार से ज्यादा टेस्ट करने की क्षमता हासिल कर ली है। ऐसे में सरकार ने फैसला किया कि अन्य राज्य अगर चाहें तो उनका सहयोग भी किया जा सकता है। स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक, उत्तराखंड सरकार सहयोग मांगेगी तो जरूर मदद की जाएगी। राजस्थान सरकार एक दिन में दो हजार से लेकर पांच हजार और जरूरत पड़ने पर इससे अधिक टेस्ट करने को तैयार है।  

सरकार पर टेस्ट बढ़ाने का दबाव
प्रदेश सरकार अभी 2400 टेस्ट प्रतिदिन अतिरिक्त कराने की कोशिश में है। 19 जून को प्रदेश में जांच के लिए 1315 सैंपल भेजे गए। लगातार कोरोना संक्रमण के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए ही प्रदेश सरकार पर टेस्ट कराने का दबाव बढ़ रह है। सोशल कम्युनिटीज फॉर डेवलपमेंट के संयोजक अनूप नौटियाल ने कहा है कि प्रदेश में राष्ट्रीय औसत से 19 प्रतिशत कम टेस्ट हो रहे हैं। देश में प्रति दस लाख 4760 टेस्ट हो रहे हैं। प्रदेश में 3835 टेस्ट प्रति दस लाख हो रहे हैं। 

राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री से बातचीत के बाद मैंने सीएम को पत्र भेज दिया है। अब यह प्रदेश सरकार पर है कि वह राजस्थान सरकार के इस प्रस्ताव का लाभ लेना चाहती है या नहीं। मुख्यमंत्री को राजस्थान के मुख्यमंत्री से बात करनी चाहिए।  
-काजी निजामुद्दीन, कांग्रेस विधायक मंगलौर और लोक लेखा समिति के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed