फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in uttarakhand: Home Quarantine Youth Found in Market in roorkee

Lockdown 4.0: बाजार में घूमता मिला होम क्वारंटीन युवक, चार सौ परिवारों को दी पाबंदी से राहत

Sun, 24 May 2020 08:57 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 24 May 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in uttarakhand: Home Quarantine Youth Found in Market in roorkee
- फोटो : फाइल फोटो

रुड़की में होम क्वारंटीन करने के बाद भी एक युवक बाजार में घूमने निकल पड़ा। युवक के आसपास के लोगों ने शिकायत की तो पुलिस व एलआईयू  की सतर्कता के चलते वह पकड़ा गया। पुलिस ने उसके खिलाफ आपदा अधिनियम समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। साथ ही दोबारा होम क्वारंटीन का उल्लंघन करने पर जेल भेजने की चेतावनी दी।

विज्ञापन


कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बाद भी कई प्रवासी होम क्वारंटीन का पालन नहीं कर रहे हैं। वह नियम का उल्लंघन कर बाजार में घूमकर लोगों की जान खतरे में डाल रहे हैं। ऐसा ही एक मामला शनिवार की देर शाम गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित सैनिक कॉलोनी में आया।
विज्ञापन


दरअसल, एक युवक 19 मई को मुुंबई से सपरिवार रुड़की अपने घर पहुंचा था। स्वास्थ्य विभाग ने युवक और उसके परिजनों के सैंपल लेकर जांच को भेजे थे। साथ ही 14 दिन होम क्वारंटीन रहने की सलाह दी थी। अभी तक युवक व परिवार की रिपोर्ट नहीं आई है। बावजूद इसके युवक होम क्वारंटीन का उल्लंघन कर बाजार और मोहल्ले में घूम रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी शिकायत पड़ोसियों ने पुलिस व एलआईयू से की। सूचना मिलते ही पुरानी तहसील चौकी प्रभारी प्रेम प्रकाश शाह, एसआई भूपेंद्र मेहता मोहल्ले में पहुंचे और युवक को पकड़ लिया। गंगनहर कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि सैनिक कॉलोनी निवासी राजीव वर्मा पुत्र शिव कुमार वर्मा के खिलाफ राष्ट्रीय आपदा अधिनियम समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।  साथ ही होम क्वारंटीन रहने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि दोबारा होम क्वारंटीन का उल्लंघन किया गया तो जेल भी भेजा जा सकता है।

हत्या के प्रयास का हो सकता है केस दर्ज
एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि जो लोग प्रवासी हैं और अपने घर लौटे हैं। वह होम क्वारंटीन का पालन करें। अगर ऐसा नहीं करते पाए जाते हैं तो हत्या के प्रयास का भी केस दर्ज हो सकता है। इसलिए होम क्वारंटीन का का पालन कर पुलिस का सहयोग करें। उन्होंने बताया कि नियम का पालन नहीं करने पर जो केस दर्ज हो रहे हैं, उनमें भविष्य में बड़ी कार्रवाई की जाएगी।

चार सौ परिवारों को दी पाबंदी से राहत

लक्सर तहसील प्रशासन ने दाबकी कला गांव को पाबंद करने के कुछ ही घंटे बाद लगभग चार सौ परिवारों को राहत दे दी है। प्रशासन ने केवल उसी मोहल्ले को पाबंद किया है, जिसमें कोरोना संक्रमित सात वर्षीय बच्चे का परिवार रह रहा है। हालांकि पुलिस प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग गांव में लगातार निगरानी रखे हुए है।

गौरतलब है कि लक्सर ब्लॉक के दाबकी गांव निवासी एक महिला का सात वर्षीय बच्चा थैलेसीमिया से पीड़ित है। 19 मई को उसकी मां उसका इलाज कराने के लिए ऋषिकेश एम्स अस्पताल में लेकर गई थी। बच्चे का वहीं पर इलाज चल रहा है, 8लेकिन इसी बीच एम्स के डॉक्टरों ने जब बच्चे की कोरोना की जांच कराई तो उसकी पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी। इसके बाद 22 मई को पुलिस प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग के साथ गांव के निकट दाबकी व महेश्वरी गांव को पाबंद कर दिया था, लेकिन बाद में ग्राम प्रधान सतबीर सिंह व कुछ ग्रामीणों ने प्रशासन को जानकारी देकर बताया था कि बच्चे की मां उसे इलाज के लेकर 19 मई को अस्पताल गई थी।

उसके बाद बच्चा और उसकी मां गांव में वापस नहीं आए। यहीं नहीं उनके परिवार का कोई व्यक्ति वहां उन्हें देखने के लिए भी नहीं गया था। ऐसी स्थिति में दोनों गांव को सील किया जाना गलत है। ग्राम प्रधान की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने इसकी जांच पड़ताल कराई तो मामला सही निकला।

एसडीएम पूरण सिंह राणा ने बताया कि अब दाबकी के उसी मोहल्ले को पाबंद किया गया है, जिसमें संक्रमित बच्चे के परिवार के लोग रह रहे हैं। इसके अलावा दोनों गांवों के लगभग चार सौ परिवारों को छूट दे दी गई है। स्वास्थ्य विभाग गांव में निगरानी कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed