{"_id":"5f08019f8ebc3e63dc764e3a","slug":"coronavirus-in-uttarakhand-furor-on-secretly-burying-dead-body","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in Uttarakhand : नदी किनारे गुपचुप तरीके से दफनाया शव, चर्चा से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in Uttarakhand : नदी किनारे गुपचुप तरीके से दफनाया शव, चर्चा से हड़कंप
Fri, 10 Jul 2020 11:23 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 10 Jul 2020 11:23 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहसपुर के धर्मावाला में आसन नदी किनारे गुपचुप तरीके से एक शव को दफनाए जाने से चर्चाओं का बाजार गरम रहा। चर्चा रही कि किसी कोरोना संक्रमित मरीज का शव दफनाया गया है। हालांकि, देर रात मामला पुलिस तक पहुंचा तो पता चला कि शव एक बच्चे का था, जिसकी बृहस्पतिवार को मौत हो गई थी।
विज्ञापन
क्षेत्र के धर्मावाला आसन नदी में शव दफनाए जाने को लेकर दिनभर तरह तरह की चर्चाएं रहीं। यह खबर सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गई। इसकी जानकारी पुलिस को मिली तो पुलिसकर्मियों ने मौके पर जाकर छानबीन की।
विज्ञापन
एसओ राकेश गुसाई के अनुसार आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए तो वहां एक एंबुलेंस, जेसीबी और एक अन्य गाड़ी दिखाई थी। एंबुलेंस पर लिखे एड्रेस पर जानकारी करने पर चला है कि एंबुलेंस धर्मावाला स्थित एक धर्मार्थ चिकित्सालय की थी।
विज्ञापन
वहां पर निर्माण कार्य चल रहा था। जहां काम कर रहे एक मजदूर के बच्चे की मौत हो जाने के कारण उसे नदी किनारे दफनाया गया था। उधर, एसडीएम सौरव असवाल से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि संबंधित लेखपाल को मौके पर भेज कर मामले की जांच कराई जाएगी।