फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand: Four districts will not have lockdown on Saturday and Sunday

Coronavirus in Uttarakhand: चार जिलों में शनिवार और रविवार को नहीं रहेगा लॉकडाउन 

Fri, 07 Aug 2020 09:18 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 07 Aug 2020 09:18 PM IST
सार

  • शासन ने किया स्पष्ट, नई एसओपी में नहीं है यह व्यवस्था
  • जिलाधिकारी अपने स्तर पर कुछ हद तक लागू कर सकते हैं प्रतिबंध

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand: Four districts will not have lockdown on Saturday and Sunday
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड के चार जिलों में शनिवार और रविवार को लॉकडाउन नहीं रहेगा। लेकिन जिलाधिकारी अपने स्तर पर अलग से व्यवस्था कर सकते हैं। अनलॉक-2 के तहत पूर्व की एसओपी में देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले में हर सप्ताह शनिवार और रविवार के लॉकडाउन का आदेश जारी किया गया था।

विज्ञापन


इसके बाद रक्षाबंधन को देखते हुए इसमें रियायत दी गई। माना गया था कि इसके बाद सप्ताह की दो दिन की यह बंदी फिर लागू होगी। अनलॉक-3 के तहत जारी एसओपी में सरकार की ओर से इसका कोई जिक्र ही नहीं किया गया। 
विज्ञापन


आपदा प्रबंधन के एक अधिकारी के मुताबिक अनलॉक-3 की एसओपी में यह स्पष्ट कर दिया गया था कि यह पहले की एसओपी की जगह पर प्रभावी मानी जाएगी। आपदा प्रबंधन के प्रभारी सचिव एस मुरुगेशन ने भी इसकी पुष्टि की। सचिव के मुताबिक दो दिन की साप्ताहिक बंदी का आदेश अब प्रभावी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसको प्रभावी करने के लिए अलग से आदेश जारी करना होगा। फिलहाल कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। शासन के मुताबिक जिलों में जिलाधिकारी संक्रमण को रोकने के लिए अलग से आदेश जारी कर सकते हैं। केंद्र सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन में भी स्पष्ट है कि प्रतिबंध और सख्त तो किए जा सकते हैं लेकिन उनमें अलग से रियायत नहीं दी जा सकती।

लॉक डाउन हटाने के फैसले का व्यापारियों ने किया स्वागत 

कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रदेश के चार जिलों में सप्ताह में दो दिन के लॉकडाउन को सरकार ने वापस ले लिया है। अब केवल रविवार को पूर्व की भांति साप्ताहिक बंदी होगी। व्यापारियों ने सरकार के इस फैसले का व्यापारियों ने स्वागत किया था। कहा कि सप्ताह में दो दिन का आधा-अधूरा लॉकडाउन व्यावहारिक नहीं था। 

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष नवीन वर्मा ने कहा कि दो दिन के लॉक डाउन को व्यापार मंडल विरोध कर रहा था। क्योंकि इसमें केवल बाजारों को बंद रखा गया था। शराब ठेके और वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित नहीं थी। लिहाजा केवल व्यापारियों के लिए ही इसे रखा गया था। विरोध में व्यापार मंडल ने प्रदेश भर में विरोध दिवस मनाकर इस फैसले को समाप्त करने के लिए मुख्यमंत्री को प्रतिवेदन भी दिया था। कहा कि सरकार का यह फैसला स्वागत योग्य है। इससे व्यापारियों को फायदा मिलेगा। 

उधर दून उद्योग व्यापार मंडल ने महामंत्री सुनील मैसोन ने कहा कि सरकार का फैसला सही था। क्योंकि लॉकडाउन या तो पूरी तरह से होना था, जो नहीं हो पा रहा था। इससे व्यापारियों को राहत मिलेगी।

दून वैली उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज मैसोन ने कहा कि बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए पूरा लॉकडाउन होना चाहिए था। लेकिन सरकार ने सोच-समझकर फैसला लिया होगा। इससे व्यापारियों को फायदा मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed