फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in uttarakhand: fake registration in corona vaccination, ban on new registration of two categories

देहरादून: कोरोना टीकाकरण में हो रहा फर्जीवाड़ा, दो श्रेणी के नए पंजीकरण पर रोक

Mon, 05 Apr 2021 12:15 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 05 Apr 2021 12:15 AM IST
सार

  • मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जिले के सभी सरकारी और निजी टीकाकरण केंद्रों को जारी किए दिशा-निर्देश

विज्ञापन
Coronavirus in uttarakhand: fake registration in corona vaccination, ban on new registration of two categories
कोरोना वैक्सीन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI

विस्तार

देहरादून में कोरोना के टीकाकरण में कुछ लोगों के फर्जीवाड़ा करने का मामला सामने आया है। खासकर कोरोना महामारी में सबसे आगे रहकर काम करने वाले स्वास्थ्यकर्मी और अन्य विभागों में कर्मियों के नाम पर टीकाकरण में गड़बड़ी सामने आई है।

विज्ञापन


टीकाकरण में गड़बड़ी को लेकर दोनों श्रेणी के लोगों के कोरोना टीकाकरण के लिए नए पंजीकरण कराने पर रोक लगा दी गई है। केंद्र की ओर से मिली गाइडलाइन का हवाला देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनूप कुमार डिमरी ने जिले के सभी सरकारी और निजी कोरोना टीकाकरण केंद्रों को इस बारे में दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें... उत्तराखंड में कोरोना: 550 नए संक्रमित मिले, दो मरीजों की मौत, 3000 पार पहुंचे एक्टिव केस 
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि अग्रिम मोर्चे पर रहकर कोरोना मरीजों का इलाज व इससे जुड़ीं अन्य व्यवस्थाएं देखने वाले फ्रंटलाइन हेल्थ कोरोना वर्कर और विभिन्न विभागों के फ्रंटलाइन कोरोना वर्कर (एफएलडब्ल्यू) को पहले चरण में टीके लगाए गए। इसके बाद से अन्य श्रेणियों में चरणबद्ध तरीके से कोरोना टीकाकरण चल रहा है। इस बीच शिकायतें मिली हैं कि फ्रंटलाइन हेल्थ कोरोना वर्कर और फ्रंटलाइन कोरोना वर्कर के नाम पर कुछ अन्य लोग भी पंजीकरण कराने के बाद कोरोना का टीका लगा रहे हैं।


भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय तक इस बारे में शिकायतें पहुंची हैं। विभागीय सूत्रों के मुताबिक, देहरादून जिले में भी इस फर्जीवाड़े से इनकार नहीं किया जा सकता।

इस स्थिति को देखते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनूप कुमार डिमरी ने दोनों श्रेणी के लोगों के नए पंजीकरण किसी भी स्थिति में न होने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए सभी सरकारी और निजी टीकाकरण केंद्रों को निर्देश भेज दिए गए हैं। पत्र में सीएमओ डॉ. डिमरी ने बताया है कि अगर कोई भी टीकाकरण केंद्र इन निर्देशों का उल्लंघन करता है तो उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed