फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand COVID-19 News today: Night curfew extended by one hour, new SOP will be applicable from January 7

उत्तराखंड में कोरोना: नाइट कर्फ्यू का समय दो घंटे बढ़ा, सात जनवरी से लागू होगी नई एसओपी

Thu, 06 Jan 2022 12:09 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 06 Jan 2022 12:09 PM IST
सार

उत्तराखंड सरकार ने नई एसओपी जारी कर दी है जो कि सात जनवरी से अग्रिम आदेशों तक लागू होगी।

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand COVID-19 News today: Night curfew extended by one hour, new SOP will be applicable from January 7
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य सरकार ने कोविड कर्फ्यू का समय दो घंटे बढ़ा दिया है। अब प्रदेशभर में रात 11 के बजाए रात दस बजे से कोविड कर्फ्यू लागू होगा। सरकार ने नई एसओपी जारी कर दी है जो कि सात जनवरी से अग्रिम आदेशों तक लागू होगी। प्रदेश में लगातार बढ़ते जा रहे कोरोना संक्रमण के बीच बुधवार को मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू ने नई एसओपी जारी की। इसके तहत अब कोविड कर्फ्यू रात को दस बजे से सुबह छह बजे तक रहेगा।

विज्ञापन


सभी दुकानें केवल सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक ही खोली जा सकेंगी। इसके अलावा बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों के पास अगर कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज का सर्टिफिकेट नहीं होगा तो उसे 72 घंटे के भीतर की आरटीपीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट दिखाने पर ही प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन


सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि भीड़भाड़ वाली जगहों पर कोविड नियमों की अनदेखी करने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा। मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन न करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। कोरोना के ओमिक्रॉन वायरस से बचाव के प्रति सभी जिलों में जागरुकता अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: पिछले 24 घंटे में मिले 505 संक्रमित, अकेले देहरादून में 253 नए मामले

बढ़ते कोरोना के बीच सरकार ने बढ़ाया स्कूलों का समय 

शासन ने पहली से पांचवीं कक्षा तक के स्कूलों को तीन घंटे के बजाए अब पूरे समय खोलने का फरमान जारी किया है। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार के इस फैसले पर हैरानी जताई जा रही है।

बुधवार को सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम की ओर से इस आशय के आदेश महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा को जारी किए गए हैं। जिनमें कहा गया है कि प्रदेश के समस्त शासकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त, निजी शिक्षण संस्थानों में कक्षा एक से पांच तक अब तीन घंटों के बजाए पूर्व निर्धारित समायावधि के अनुसार ही संचालित किए जाएंगे।

प्रदेश में 14 जनवरी तक स्कूल में छुट्टी है, उसके बाद स्कूल पूर्व निर्धारित समय के अनुसार खुलेंगे। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जहां देशभर में तमाम तहर की पाबंदियां लागू की जा रही हैं, वहीं उत्तराखंड में छोटे बच्चों के स्कूल का समय बढ़ाए जाने को लेकर हर कोई हैरानी जता रहा है। बुधवार देर शाम हुई कैबिनेट की बैठक के बाद ब्रिफिंग के दौरान पत्रकारों की ओर से शासकीय प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री से इस संबंध में सवाल किया गया, लेकिन उन्होंने इसे कैबिनेट का विषय न होने की बात कहकर टाल दिया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed