उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में मिले 21 नए मरीज मिले, 189 हुई कुल संक्रमितों की संख्या
प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 344385 हो गई है। इनमें से 330611 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7411 लोगों की जान जा चुकी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 21 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। तीन मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मरीजों की संख्या 189 हो गई है।
छह जिलों में एक भी संक्रमित नहीं मिला
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, मंगलवार को छह जिलों बागेश्वर, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी और उत्तरकाशी जिले में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं, अल्मोड़ा और हरिद्वार में एक-एक, चंपावत में चार, देहरादून में छह, नैनीताल में पांच और पौड़ी व ऊधमसिंह नगर जिले में दो-दो तीन संक्रमित मरीज मिले हैं।
संक्रमण दर 0.15 प्रतिशत पहुंची
प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 344385 हो गई है। इनमें से 330611 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7411 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.00 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.15 प्रतिशत दर्ज की गई है।
ओमिक्रॉन को लेकर चिंता: अब टीका प्रमाण पत्र दिखाने पर ही मिलेगी नेपाल सीमा से भारत में एंट्री
दूसरी डोज लगाई नहीं, कोविन पोर्टल पर दिखा दी दोनों वैक्सीन लगी हैं
वहींं देवाल में कोविन पोर्टल पर गलत जानकारी अपडेट होने से लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज नहीं लग पा रही है। देवाल के कैलाश मिश्रा ने बताया कि उनकी बेटी अंजलि को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल में लगी। वर्तमान में वह हल्द्वानी में है।
उसे दूसरी डोज 30 नवंबर को लगनी थी, लेकिन कोविन पोर्टल पर उसे कोरोना वैक्सीनेशन की दोनों डोज दी गई हैं, यह दिखाया गया है। ऐसे में उन्हें वैक्सीन की दूसरी डोज नहीं लग पा रही है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल के प्रभारी डॉ. शहजाद अली ने बताया कि एएनएम के रजिस्टर में पहली डोज ही दर्शाई गई है। कोविन पोर्टल पर दूसरी डोज कैसे अपडेट हुई, इसकी जांच की जाएगी। अगर अंजलि को दूसरी डोज नहीं लगी तो उससे यहां बुलाकर दूसरी डोज लगा दी जाएगी।
देहरादून जिले में प्रतिदिन छह हजार लोगों की होगी कोरोना जांच
उत्तराखंड समेत देश के तमाम राज्यों में कोरोना बढ़ने के साथ ही ओमिक्रॉन वायरस के खतरों के बीच शासन और स्वास्थ्य महानिदेशालय अलर्ट हो गया है। स्वास्थ्य महानिदेशालय की ओर से जारी किए गए आदेश के मुताबिक राजधानी दून समेत पूरे जिले में प्रतिदिन छह हजार लोगों की कोरोना जांच की जाएगी। जिसकी दैनिक रिपोर्ट स्वास्थ्य महानिदेशालय के साथ ही सरकार, शासन को भी भेजी जाएगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज उप्रेती ने बताया कि कोई भी संक्रमित मरीज दूसरे राज्य से जिले की सीमा में बगैर आरटीपीसीआर, एंटीजेन टेस्ट कराए दाखिल न हो सके इसके लिए जौलीग्रांट एयरपोर्ट के अलावा रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंड और चेकपोस्टों पर आरटीपीसीआर और एंटीजन टेस्ट में तेजी लाने के आदेश जारी किए गए हैं।
इसके अलावा तमाम सरकारी अस्पतालों के चिकित्सा अधीक्षकों से कहा गया है कि वे भी अस्पतालों में इलाज के लिए आने वाले बीमार मरीजों कीआरटीपीसीआर जांच कराए। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज उप्रेती का कहना है कि किसी भी व्यक्ति को लगता है कि उसकी तबीयत खराब है और उसे कोरोना संक्रमण के लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो वह तत्काल दून अस्पताल, कोरोनेशन व गांधी शताब्दी के अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में जांच कराए।