फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand COVID-19 News today 5 december: 8 positive found and np Patient Died

उत्तराखंड में कोरोना: रविवार को आठ नए मरीज मिले, 174 हुई कुल संक्रमितों की संख्या

Sun, 05 Dec 2021 07:37 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 05 Dec 2021 07:37 PM IST
सार

प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 344353 हो गई है। इनमें से 330599 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7411 लोगों की जान जा चुकी है।

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand COVID-19 News today 5 december: 8 positive found and np Patient Died
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pti

विस्तार

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में आठ नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। सात मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मरीजों की संख्या 174 हो गई है। 

विज्ञापन

आठ जिलों में एक भी संक्रमित नहीं मिला

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, रविवार को आठ जिलों बागेश्वर, चमोली, चंपावत, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी, उत्तरकाशी और ऊधमसिंह नगर में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं, अल्मोड़ा, हरिद्वार और पौड़ी में  एक-एक व देहरादून में दो और नैनीताल में तीन संक्रमित मरीज मिले हैं। 

विज्ञापन

संक्रमण दर 0.06 प्रतिशत पहुंची

प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 344353 हो गई है। इनमें से 330599 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7411 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.01 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.06 प्रतिशत दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ओमिक्रॉन को लेकर चिंता: अब टीका प्रमाण पत्र दिखाने पर ही मिलेगी नेपाल सीमा से भारत में एंट्री

हरिद्वार में आज से शुरू होगा मेगा टीकाकरण अभियान

कोरोना के नए वैरिएंट को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से सोमवार से तीन दिवसीय मेगा टीकाकरण अभियान शुरू किया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए जनपदभर में दो सौ से अधिक सेंटर बनाए गए हैं। 

सरकार और जिला प्रशासन कोरोना संक्रमण के नए वैरिएंट को लेकर काफी सतर्क है। इसकी रोकथाम के लिए पहले ही प्रत्येक दिन दो से ढाई हजार से बढ़ाकर चार हजार लोगों के सैंपल लेने का लक्ष्य रखा गया है। कॉलेजों में भी सैंपलिंग शुरू कर दी गई है। अब जिला प्रशासन की ओर से तीन दिवसीय मेगा टीकाकरण अभियान शुरू किया जा रहा है। आज से शुरू होने वाला टीकाकरण अभियान में प्रतिदिन 55 हजार लोगों को कोरोना का टीका लगाने का लक्ष्य है। 

सीएमओ डॉ. कुमार खगेंद्र सिंह ने बताया कि लक्ष्य पूरा करने के लिए और प्राथमिक और सामुदायिक केंद्रों के प्रभारियों को भी टीकाकरण करने का लक्ष्य दिया गया है। उन्हें भी अपने केंद्रों पर कम से कम डेढ़-डेढ़ सौ लोगों को टीके लगाने के लिए निर्देश किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed