उत्तराखंड में कोरोना: शुक्रवार को 13 नए संक्रमित मिले, घटकर 144 हुई सक्रिय मरीजों की संख्या
Coronavirus Cases in Uttarakhand Today: प्रदेश के आठ जिलों अल्मोड़, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग और टिहरी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 13 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। 26 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 144 हो गई है। जबकि गुरुवार को प्रदेश में 157 सक्रिय मरीज थे।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, शुक्रवार को 6978 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। आठ जिलों अल्मोड़, बागेश्वर,चमोली, चंपावत, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग और टिहरी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं, देहरादून में छह, हरिद्वार, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर में दो-दो व उत्तरकाशी में एक संक्रमित मिला है।
उत्तराखंड में कोरोना: आईएफएस अफसरों के संक्रमित मिलने के बाद एफआरआई में पर्यटकों का प्रवेश बंद
संक्रमण दर 0.19 प्रतिशत पहुंची
प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 344169 हो गई है। इनमें से 330458 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7407 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.02 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.19 प्रतिशत दर्ज की गई है।
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी में अधिकारियों के ऑफलाइन प्रशिक्षण पर भी रोक
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी में मिड टर्म प्रशिक्षण लेने पहुंचे वरिष्ठ आईएफएस अधिकारियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उनके ऑफलाइन प्रशिक्षण पर रोक लगा दी गई है। अब अधिकारियों को ऑनलाइन शिक्षण दिया जाएगा। अधिकारियों के साथ गए संस्थान के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे यह सुनिश्चित कराएं की सभी ट्रेनी आईएफएस अधिकारी कोरोना गाइडलाइन का कड़ाई से पालन कर रहे हैं।
अकादमी के अपर निदेशक एसके अवस्थी ने बताया कि कोरोना की पहली लहर में ही अकादमी के कई अधिकारियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद ट्रेनी आईएफएस अफसरों को कई माह तक ऑनलाइन परीक्षण दिया गया था। पिछले बैच के आईएफएस अधिकारियों को विदेश दौरे पर भी नहीं भेजा गया था। साथ ही ट्रेनी आईएफएस अफसरों का दीक्षांत समारोह भी आयोजित नहीं किया गया था और बिना दीक्षांत समारोह के ही अधिकारियों को उनके मूल कैडर वाले राज्यों को भेज दिया गया था।