{"_id":"6239b6492a47da2c376fdd90","slug":"coronavirus-in-uttarakhand-covid-19-news-today-20-march-positive-patients-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में कोरोना: प्रदेश के तीन जिलों में 12 नए संक्रमण के मामले आए सामने, 330 सक्रिय मरीजों का चल रहा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में कोरोना: प्रदेश के तीन जिलों में 12 नए संक्रमण के मामले आए सामने, 330 सक्रिय मरीजों का चल रहा इलाज
Tue, 22 Mar 2022 05:14 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Tue, 22 Mar 2022 05:14 PM IST
सार
10 जिलों में कोई नया संक्रमित नहीं मिला है। 23 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। इन्हें मिलाकर अब तक 88142 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है।
विज्ञापन
कोरोना के मामले
- फोटो : पीटीआई फाइल फोटो
विस्तार
प्रदेश में बीते 24 घंटे के भीतर तीन जिलों में 12 कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि 23 संक्रमित ठीक हुए हैं। जबकि किसी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई। तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 91954 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक रविवार को 2407 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि 12 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।
देहरादून जिले में नौ, पौड़ी में दो, बागेश्वर जिले में एक संक्रमित मिला है। 10 जिलों में कोई नया संक्रमित नहीं मिला है। 23 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। इन्हें मिलाकर अब तक 88142 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है। संक्रमितों की तुलना में अधिक ठीक होने से सक्रिय मामले लगातार कम हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून जिले में नौ, पौड़ी में दो, बागेश्वर जिले में एक संक्रमित मिला है। 10 जिलों में कोई नया संक्रमित नहीं मिला है। 23 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। इन्हें मिलाकर अब तक 88142 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है। संक्रमितों की तुलना में अधिक ठीक होने से सक्रिय मामले लगातार कम हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्तमान में 330 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। इसमें अधिकतर संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं। प्रदेश की रिकवरी दर 95.85 प्रतिशत और सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण दर 0.50 प्रतिशत दर्ज की गई है।