{"_id":"6235e56c5f616b7133527721","slug":"coronavirus-in-uttarakhand-covid-19-news-today-19-march-positive-patients-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में कोरोना: प्रदेश में दो दिन में मिले 26 संक्रमित, आठ दिन के बाद एक मरीज ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में कोरोना: प्रदेश में दो दिन में मिले 26 संक्रमित, आठ दिन के बाद एक मरीज ने दम तोड़ा
Sat, 19 Mar 2022 07:45 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 19 Mar 2022 07:45 PM IST
सार
देहरादून जिले में 12, नैनीताल में आठ, हरिद्वार में दो, पिथौरागढ़, चमोली, पौड़ी, चमोली, ऊधमसिंह नगर जिले में एक-एक संक्रमित मिला है। जबकि चार जिलों में कोई नया संक्रमित नहीं मिला हैप्रदेश में आठ दिन के बाद एक मरीज की मौत हुई है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में दो दिन में 26 कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि आठ दिन के बाद एक मरीज ने दम तोड़ा है। 341 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 91942 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक दो दिनों में लगभग चार हजार सैंपलों की जांच की गई।
विज्ञापन
इसमें 26 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। देहरादून जिले में 12, नैनीताल में आठ, हरिद्वार में दो, पिथौरागढ़, चमोली, पौड़ी, चमोली, ऊधमसिंह नगर जिले में एक-एक संक्रमित मिला है। जबकि चार जिलों में कोई नया संक्रमित नहीं मिला हैप्रदेश में आठ दिन के बाद एक मरीज की मौत हुई है। इसमें दून मेडिकल कालेज में भर्ती मरीज ने दम तोड़ा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...खून की होली: उत्तराखंड में अधिकारियों को लोहे की रॉड से पीटकर किया लहूलुहान, महिलाओं को रंग लगाने पर हुआ विवाद
विज्ञापन
तीसरी लहर में अब तक 272 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 33 मरीज ठीक हुए हैं। इन्हें मिला कर 88119 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वाले अधिक होने से सक्रिय मामले घट रहे हैं। वर्तमान में 341 सक्रिय मरीजों का अस्पतालों व होम आइसोलेशन में उपचार चल रहा है। प्रदेश की रिकवरी दर 95.84 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.84 प्रतिशत दर्ज की गई है।