फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand COVID-19 News today 19 january: positive patients update

उत्तराखंड: 24 घंटे में मिले कोरोना के 4402 नए मरीज, 25 और संक्रमितों में ओमिक्रॉन की पुष्टि

Thu, 20 Jan 2022 10:17 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 20 Jan 2022 10:17 AM IST
सार

देहरादून जिले में सबसे ज्यादा 1687 संक्रमित मिले हैं। प्रदेश की रिकवरी दर 90.49 प्रतिशत और सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण दर 13.50 प्रतिशत पहुंच गई है।

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand COVID-19 News today 19 january: positive patients update
सैंपल लेती स्थ्वास्थ्य कर्मी - फोटो : PTI (File Photo)

विस्तार

उत्तराखंड में बुधवार को 4402 नए मामले सामने आए हैं। वहीं छह लोगों की मौत भी हुई है। पिछले 24 घंटे में 1956 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इन्हें मिलाकर 343753 मरीजों ने संक्रमण को मात दी है। वर्तमान में 22962 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। प्रदेश की रिकवरी दर 89.96 प्रतिशत और सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण दर 11.85 प्रतिशत पहुंच गई है।

विज्ञापन


देहरादून जिले में सबसे ज्यादा 1678 संक्रमित मिले हैं। नैनीताल में 592, हरिद्वार में 694, ऊधमसिंह नगर में 376, चंपावत में 104, पौड़ी में 238, अल्मोड़ा में 225, टिहरी में 126, पिथौरागढ़ में 123, बागेश्वर में 148, चमोली में 73, रुद्रप्रयाग में 16 और उत्तरकाशी जिले में 38 संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन


कोरोना तीसरी लहर: उत्तराखंड कितना है तैयार? जांच की रफ्तार बढ़ाने के लिए स्टाफ की दरकार
विज्ञापन
विज्ञापन

ऋषिकेश में 112 पर्यटक समेत 194 लोग कोरोना संक्रमित 
बुधवार को भी ऋषिकेश में 112 पर्यटक समेत 194 लोग संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा 988 लोगों की कोरोना जांच की गई। एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में 323 लोगों की कोरोना जांच की गई। बीती आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में 56 लोग संक्रमित मिले हैं। कोविड पर्यवेक्षक एसएस यादव ने बताया कि संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। इसके अलावा 21 लोगों को कोविड किट दी गई है।

उधर, यमकेश्वर ब्लॉक के नोडल अधिकारी डा. राजीव कुमार ने बताया कि लक्ष्मणझूला क्षेत्र में 112 पर्यटक समेत 121 लोग संक्रमित मिले हैं। बीते 17 जनवरी को इनकी आरटीपीसीआर जांच की गई थी। जिनकी रिपोर्ट बुधवार को आई है। सभी संक्रमित पर्यटक तीर्थनगरी घूमने के बाद वापस अपने घर लौट गए हैं। 

निजी अस्पताल ने लौटाए 75 हजार रुपये
कोरोना महामारी में निजी अस्पतालों के खिलाफ देहरादून निवासी अभिनव थापर की ओर से चलाए जा रहे अभियान लड़ाई अभी बाकी है, हिसाब अभी बाकी है के तहत बुधवार को शहर के एक निजी अस्पताल ने 75 हजार रुपये लौटाए। अस्पताल ने दून निवासी नरेश बत्रा की माता और बहू के इलाज के दौरान अधिक रुपये लिए थे। नरेश बत्रा ने बताया कि उनकी माता राजकुमारी बत्रा व उनकी बहू नेहा बत्रा को कोरोना संक्रमित होने के बाद शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान उपचार के दौरान लाखों रुपये का बिल अस्पताल ने वसूला था। संवाद 

25 और संक्रमितों में मिला ओमिक्रॉन वेरिएंट

प्रदेश में कोरोना का नया स्वरूप ओमिक्रॉन तेज रफ्तार से फैल रहा है। दून मेडिकल कॉलेज की प्रयोगशाला में की गई कोविड पॉजिटिव सैंपलों की जीनोम सीक्वेंसिंग में 25 और संक्रमितों में ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है। प्रदेश में 118 मरीजों में ओमिक्रॉन वेरिएंट मिला है। 

राज्य कोविड नोडल अधिकारी डॉ. पंकज ने बताया कि दून मेडिकल कालेज से मिली जीनोम सीक्वेंसिंग रिपोर्ट में 25 संक्रमितों में ओमिक्रॉन वेरिएंट मिला है। इस वेरिएंट से ग्रसित संक्रमित पूर्ण रूप से स्वस्थ हो चुके हैं। अधिकांश संक्रमितों में कोविड के हल्के लक्षण पाए गए थे। जो होम आईसोलेशन में रह कर ठीक हो रहे हैं।

ओमिक्रॉन वेरिएंट तेजी से फैल रहा है। लेकिन इसका प्रभाव ज्यादा घातक नहीं है। अस्पतालों में भर्ती होने की दर काफी कम है। उन्होंने कहा कि ओमिक्रॉन वेरिएंट से घबराने की जरूरत नहीं है। संक्रमण से बचाव के लिए सतकर्ता और सावधानी बरतनी आवश्यक है।

स्कूल रहेंगे बंद, 12वीं तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
कोविड संक्रमण को देखते हुए प्रदेश में स्कूलों को भौतिक रूप से बंद रखते हुए ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जाएंगी। इस संबंध में निदेशक माध्यमिक शिक्षा सीमा जौनसारी की ओर से सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं।प्रधानाचार्यों से शिक्षकों को ऑनलाइन कक्षा के लिए विषयवार समय-सारणी उपलब्ध कराने, छात्र-छात्राओं को जोड़ने के लिए अभिभावकों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिन छात्र-छात्राओं के पास ऑनलाइन शिक्षण की सुविधा उपलब्ध नहीं हैं, उनके लिए वैकल्पिक सुविधा जुटाने को भी कहा गया है। इसके अलावा मुख्य शिक्षा अधिकारी विकासखंड और जनपद स्तर पर एक-एक नोडल अधिकारी नामित करते हुए प्रत्येक दिन ऑनलाइन शिक्षण कार्य की रिपोर्ट निदेशालय को भेजेंगे। प्रधानाचार्य ऑनलाइन शिक्षण के लिए समय-सारणी तैयार करेंगे, जिसमें प्रत्येक विषय का समय निर्धारित किया जाएगा। समय सारणी के अनुसार ही विषय पढ़ाए जाएंगे, जिससे विषय का दोहराव न हो। आदेश में अतिथि शिक्षकों को भी ऑनलाइन शिक्षण कार्य में शामिल किए जाने को कहा गया है। 

सभी कक्षाएं ऑनलाइन संचालित करने की मांग 

देहरादून स्थित डीएवी के छात्रों ने सभी कक्षाओं को ऑनलाइन संचालित करने, सभी सेमेस्टर परीक्षाएं एमसीक्यू पर आधारित करने और परीक्षाओं की तिथि को आगे बढ़ाने की मांग की है। इस संबंध में डीएवी पीजी कॉलेज की विधि विभाग की प्रतिनिधि वर्षा धीमान की ओर से गढ़वाल विवि के परीक्षा नियंत्रक को पत्र लिखा है।

वर्षा धीमान ने कहा कि प्रदेश में कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ रहे हैं। कई कॉलेजों में शिक्षकों के साथ छात्र भी कोरोना संक्रमित पाए जा रहे हैं। ऐसे में सभी सेमेस्टर की कक्षाओं को ऑनलाइन संचालित करने के साथ ही परीक्षाओं की तिथि को भी आगे बढ़ा कर छात्रों को सुरक्षित रखा जा सकता है।

श्रीनगर में 63 लोग कोरोना संक्रमित
श्रीनगर क्षेत्र में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। बुधवार को 63 लोगों की कोविड जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें राजकीय मेडिकल कॉलेज के 15 मेडिकल/ पैरामेडिकल/ नर्सिंग और अन्य कर्मचारी शामिल हैं। जबकि राजकीय उप जिला अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट भी संक्रमित हो गए हैं। चिंताजनक बात यह है कि पिछले तीन दिन में पांच बच्चों को संक्रमण हुआ है, जिन्हें मेडिकल कॉलेज के बाल रोग वार्ड में भर्ती कराया गया है। इनकी उम्र एक से 6 साल के बीच है। 

कोविड अस्पताल के पीआरओ अरुण बडोनी ने बताया कि बेस अस्पताल में सैंपल देने वाले 54 लोगों की आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि बुधवार को फ्लू ओपीडी में 28 मरीजों का रेपिडट एंटीजन टेस्ट किया गया। इनमें नौ की रिपोर्ट पॉजिटिव रही।

मेडिकल कॉलेज के 15 कर्मचारियों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें सात डॉक्टर, आरटीपीसीआर जांच लैब में कार्यरत माइक्रोबायोलॉजी लैब के तीन कर्मचारी, नर्सिंग अफसर, वार्ड आया, टीबी चेस्ट विभाग की कर्मचारी, मिनिस्टीरियल कर्मी और लैब टेक्नीशियन शामिल हैं। शेष लोग श्रीनगर, श्रीकोट, स्वीत, चौरास और रुद्रप्रयाग सहित अन्य स्थानों के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed