फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand COVID-19 News today 18 November: 12 positive found and No Patient Died

उत्तराखंड में कोरोना: गुरुवार को मिले 12 नए संक्रमित, 179 हुई सक्रिय मरीजों की संख्या

Thu, 18 Nov 2021 10:45 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 18 Nov 2021 10:45 PM IST
सार

Coronavirus Cases in Uttarakhand Today: गुरुवार को प्रदेश के आठ जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयागऔर उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है।

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand COVID-19 News today 18 November: 12 positive found and No Patient Died
कोरोना वायरस की जांच (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

विस्तार

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम हो गई है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में 12 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। छह मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 179 हो गई है। जबकि बुधवार को प्रदेश में 173 सक्रिय मरीज थे।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, गुरुवार को 10342 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। आठ जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयागऔर उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। टिहरी और ऊधमसिंह नगर में एक-एक, देहरादून में पांच, हरिद्वार में तीन व नैनीताल में दो संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन


संक्रमण दर 0.04 प्रतिशत पहुंची
प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 344074 हो गई है। इनमें से 330332 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7404 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.01 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.12 प्रतिशत दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जीआईसी टिकोची के 30 छात्र-छात्राएं बीमार

उत्तरकाशी जिले में पुरोला के विकासखंड मोरी के राजकीय इंटर कॉलेज टिकोची में करीब 30 छात्र-छात्राएं बीमार हो गए हैं। सप्ताहभर से छात्र-छात्राएं आंख व नाखून पीले पड़ने के साथ उल्टी की शिकायत कर रहे हैं। सूचना पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आराकोट के चिकित्सकों ने विद्यालय पहुंचकर बीमार छात्रों की जांच कर उनका प्राथमिक उपचार किया है। उन्होंने अधिकांश छात्र-छात्राओं के पीलिया होने की आशंका जताई है। 

सीमांत विकासखंड मोरी के आपदाग्रस्त बंगाण क्षेत्र के राजकीय इंटर कालेज टिकोची में एक सप्ताह से छात्र-छात्राएं आंख व नाखून पीले पड़ने के साथ ही उल्टी की शिकायत कर रहे हैं। सूचना पर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आराकोट से डा. मयंक जुवांठा ने स्वास्थ्यकर्मियों के साथ विद्यालय पहुंचकर छात्र-छात्राओं की जांच की। डॉक्टर मयंक जुवांठा ने बताया कि विद्यालय में करीब आठ बच्चों में पीलिया के लक्षण व सात बच्चों में पेट दर्द की शिकायत सामने आई है। उन्होंने बताया कि सभी छात्र-छात्राओं से जांच करने को कहा गया है।

जांच रिपोर्ट आने के बाद ही बीमारी का सही पता चल पाएगा। उन्होंने कहा कि विद्यालय के सभी बीमार छात्र-छात्राओं को प्राथमिक उपचार दिया गया है। प्रधानाचार्य महेंद्र चौहान ने बताया कि विद्यालय में करीब तीस छात्र-छात्राएं बीमारी की शिकायत सामने आई है। बताया कि विद्यालय में पीने का पानी पाइप लाइन से ही आता है। सभी छात्र-छात्राएं सहित शिक्षक उसी पानी को पीते हैं।

दूसरी डोज लिए बगैर ही जारी हो रहे पूर्ण टीकाकरण के प्रमाणपत्र

काशीपुर में एक ओर सरकार सौ करोड़ लोगों का कोरोना टीकाकरण हो जाने का दावा कर रही है। वहीं, दूसरी डोज लगवाए बिना ही कई लोगों के मोबाइल पर वैक्सीनेशन हो जाने के मैसेज आ रहे हैं। इससे वैक्सीनेशन अभियान को पलीता लग रहा है। 18 से 45 वर्ष और इससे अधिक आयु वर्ग के लोगों का अलग-अलग वैक्सीनेशन किया जा रहा है। इसके लिए कोविड पोर्टल पर पंजीकरण कराना पड़ता है।

लगभग 80 फीसदी से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है लेकिन ऐसे कई मामले प्रकाश में आ रहे हैं जिनके मोबाइलों पर दूसरी डोज का वैक्सीनेशन न होने के बावजूद मैसेज आ रहे हैं। इन मैसेज के लिंक में ओटीपी डालने पर दूसरी डोज के वैक्सीनेशन के प्रमाणपत्र निकल रहे हैं। काशीपुर में कई लोगों के मोबाइलों पर दूसरी डोज लगवाए बगैर ही वैक्सीनेशन होने के मैसेज पहुंच रहे हैं। राजकीय अस्पताल के सीएमएस डॉ. पीएन सिन्हा ने बताया कि यह पोर्टल की गड़बड़ी से हो सकता है। अगर किसी के साथ ऐसा हुआ है तो वह नोडल अधिकारी से संपर्क कर किसी दूसरी आईडी से फिर अपनी बुकिंग करा लें ताकि उनका वैक्सीनेशन हो सके। 

केस एक- 
ग्राम मिस्सरवाला निवासी युवक ने बताया कि उसने 24 जून को वैक्सीन की पहली डोज ली थी। इसके बाद वह दूसरी डोज नहीं ले पाया। 17 नवंबर को उसके मोबाइल पर दूसरी डोज सफलतापूर्वक लिए जाने का मैसेज आया। मैसेज के लिंक से उन्होंने प्रमाणपत्र डाउनलोड किया तो उसमें दोनों डोज कंपलीट होने की जानकारी दी गई। 

केस दो- 
गिरीताल कॉलोनी निवासी एक युवक ने उदयराज हिंदू इंटर के प्रेक्षागृह में 20 जुलाई को वैक्सीन की पहली डोज लगवाई थी। 16 अक्तूबर को उसके मोबाइल पर दूसरी डोज लग जाने का मैसेज आया। प्रमाणपत्र डाउनलोड करने पर उसमें पूर्ण टीकाकरण हो जाने की जानकारी दी गई। 

केस- तीन 
गिरीताल निवासी एक युवती ने बताया कि उसने उदयराज हिंदू इंटर के प्रेक्षागृह में 20 जुलाई को कोविशील्ड की डोज लगवाई थी। दूसरी डोज लगवाने के लिए उसे 12 अक्तूबर से 9 नवंबर को शेड्यूल दिया गया था। 16 अक्तूबर को उसके मोबाइल पर दूसरी डोज लग जाने का मैसेज आ गया। 

एलडी भट्ट अस्पताल से हुए वैक्सीनेशन में एक भी केस गलत होना नहीं पाया गया। गिरीताल कॉलोनी के दोनों केसों में रुद्रपुर सेंटर से दूसरी डोज लगाया जाना अंकित है जबकि मिस्सरवाला जसपुर संयुक्त अस्पताल के अधीन आता है। 
- डॉ. अमरजीत सिंह, नोडल अधिकारी, काशीपुर। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed