{"_id":"6235cd04beddaf7bed4a182b","slug":"coronavirus-in-uttarakhand-covid-19-news-today-17-march-positive-patients-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में कोरोना: प्रदेश में सात जिलों में 18 नए संक्रमण के मामले आए सामने, कोई मौत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में कोरोना: प्रदेश में सात जिलों में 18 नए संक्रमण के मामले आए सामने, कोई मौत नहीं
Sat, 19 Mar 2022 06:01 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 19 Mar 2022 06:01 PM IST
सार
देहरादून जिले में छह, हरिद्वार व नैैनीताल में तीन-तीन, अल्मोड़ा व टिहरी में दो-दो, चमोली व रुद्रप्रयाग जिले में एक-एक जिले में एक-एक संक्रमित मिला है। संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या घटी है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में कोरोना संक्रमित मामले स्थिर होने के साथ ही मरीजों की मौतें भी थम गई है। बीते 24 घंटे के भीतर सात जिलों में 18 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 10 संक्रमित ठीक हुए हैं। 349 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 91916 हो गई है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को 3684 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। सात जिलों में 18 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। देहरादून जिले में छह, हरिद्वार व नैैनीताल में तीन-तीन, अल्मोड़ा व टिहरी में दो-दो, चमोली व रुद्रप्रयाग जिले में एक-एक जिले में एक-एक संक्रमित मिला है। संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या घटी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...खून की होली: उत्तराखंड में अधिकारियों को लोहे की रॉड से पीटकर किया लहूलुहान, महिलाओं को रंग लगाने पर हुआ विवाद
विज्ञापन
10 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं। इन्हें मिलाकर अब तक 88086 मरीजों ने संक्रमण को मात दी है। प्रदेश में साढ़े तीन सौ से कम सक्रिय मरीज हैं। इसमें अधिकतर संक्रमित होम आईसोलेशन में हैं। प्रदेश की रिकवरी दर 95.83 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.49 प्रतिशत दर्ज की गई है।