{"_id":"61910ccf6e14ea28213b2ab9","slug":"coronavirus-in-uttarakhand-covid-19-news-today-14-november-29-positive-found-and-no-patient-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में कोरोना: दो माह बाद मिले सबसे अधिक कोरोना संक्रमित, नहीं हुई किसी मरीज की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में कोरोना: दो माह बाद मिले सबसे अधिक कोरोना संक्रमित, नहीं हुई किसी मरीज की मौत
Sun, 14 Nov 2021 06:57 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sun, 14 Nov 2021 06:57 PM IST
सार
पिछले 24 घंटों में 10 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया है। अब राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 177 हो गई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : एएनआई
विस्तार
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित बढ़ने के साथ ही ठीक होने वाले मरीजों की संख्या घट रही है। दो महीने के बाद प्रदेश में सबसे अधिक 29 संक्रमित मिले हैं, जबकि 10 स्वस्थ हुए हैं। अब कुल संक्रमितों का आंकड़ा 344043 पहुंच गया है।
विज्ञापन
10080 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक रविवार को 10080 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, पांच जिलों में 29 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। देहरादून जिले में सबसे अधिक 18 संक्रमित मिले हैं। अल्मोड़ा में 6, हरिद्वार व नैनीताल जिले में 2-2, उत्तरकाशी जिले में 1 संक्रमित मिला है। लगभग दो माह के बाद प्रदेश में एक दिन में सबसे अधिक 29 कोरोना संक्रमित मिलेे हैं।
विज्ञापन
इससे पहले 15 सितंबर को 49 संक्रमित मिले थे। बीते 24 घंटे में किसी भी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि 10 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया है। इन्हें मिलाकर 330304 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 177 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.01 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.29 प्रतिशत दर्ज की गई है।
विज्ञापन
हरिद्वार में कोरोना के मिले तीन मरीज
रविवार को जनपद में कोरोना के तीन नए मरीज मिले। किसी मरीज की मौत नहीं हुई। सीएमओ डॉ. कुमार खगेंद्र ने बताया कि अधिकृत अस्पतालों में दो मरीज भर्ती है। अधिकृत कोविड स्वास्थ्य केंद्रों और कोविड केयर सेंटरों में कोई मरीज भर्ती नहीं है।
होम आईसोलेशन में 5 मरीज हैं। बताया कि जिले में फिलहाल 7 एक्टिव केस हैं। जिले में अभी तक कुल पॉजिटिवों की संख्या 51169 है। रविवार को 2645 लोगों के सैंपल जांच को लिए गए। अभी कुल 1146 व्यक्तियों की सैंपल रिपोर्ट आनी बाकी है।