उत्तराखंड में कोरोना: रविववार को मिले 17 नए मरीज, 141 हुई कुल संक्रमितों की संख्या
प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 344459 हो गई है। इनमें से 330730 लोग ठीक हो चुके हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 17 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। रविवार को 27 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मरीजों की संख्या 141 हो गई है।
केवल सात जिलों में मिले संक्रमित
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, शनिवार को सात जिलों में कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। चंपाचत, हरिद्वार और उत्तरकाशी में एक-एक, देहरादून में सबसे ज्यादा छह, नैनीताल में चार व रुद्रप्रयाग और ऊधमसिंह नगर जिले में दो-दो संक्रमित मिले हैं।उत्तराखंड: कोविड-19 प्रोटोकॉल के पालन के साथ 13 दिसंबर से पर्यटकों के लिए फिर से खुल जाएगा एफआरआई
संक्रमण दर 0.15 प्रतिशत पहुंची
प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 344459 हो गई है। इनमें से 330730 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7411 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.01 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.15 प्रतिशत दर्ज की गई है।ऋषिकेश: 710 लोगों की हुई कोरोना जांच
एसपीएस राजकीय चिकित्सालय, मुनिकीरेती और यमकेश्वर ब्लॉक में 710 लोगों की कोरोना जांच हुई। इसके अलावा रविवार को एक भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित नहीं मिला है। सरकारी अस्पताल के कोविड पर्यवेक्षक एसएस यादव ने बताया कि रविवार को पांच लोगों का रैपिड एंटीजन और 17 लोगों की आरटीपीसीआर जांच कराई गई। रैपिड की सभी जांच निगेटिव रही।
रविवार को एक भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित नहीं मिला
फकोट ब्लॉक के स्वास्थ्य प्रभारी डा. जगदीश चंद जोशी ने बताया कि भद्रकाली और तपोवन चैकपोस्ट पर 130 लोगों की आरटीपीसीआर जांच की गई। यमकेश्वर ब्लॉक के स्वास्थ्य प्रभारी डा. राजीव कुमार ने बताया कि ब्लॉक क्षेत्र में 568 लोगों की कोरोना जांच की गई। इसके अलावा रविवार को एक भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित नहीं मिला है।