फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand COVID-19 News today 10 September: 20 positive Found and No Death

उत्तराखंड में कोरोना: शुक्रवार को मिले 20 नए संक्रमित, एक भी मरीज की मौत नहीं

Fri, 10 Sep 2021 07:12 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 10 Sep 2021 07:12 PM IST
सार

Corona cases in Uttarakhand Today: प्रदेश में शुक्रवार पांच जिलों पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी और ऊधमसिंह नगर में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है।

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand COVID-19 News today 10 September: 20 positive Found and No Death
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 20 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि 28 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 319 पहुंच गई है। जबकि गुरुवार को प्रदेश में 331 सक्रिय मामले थे। 

विज्ञापन


उत्तराखंड: दून में डेंगू के मरीजों की संख्या पहुंची 15, कलियर में मलेरिया से दो मौतों के बाद जागा विभाग
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, शुक्रवार को 19063 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। पांच जिलों पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी और ऊधमसिंह नगर में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। अल्मोड़ा और चंपावत में तीन-तीन, बागेश्वर और नैनीताल में दो-दो, चमोली और हरिद्वार में चार-चार, देहरादून और उत्तरकाशी में एक-एक संक्रमित मरीज मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343187 हो गई है। इनमें से 329415 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7389 लोगों की जान जा चुकी है।

प्राथमिक विद्यालय खोलने पर 15 को फैसला संभव
प्रदेश के प्राथमिक विद्यालय खुलने हैं या नहीं इस पर 15 सितंबर को होने वाली कैबिनेट की बैठक में निर्णय लिया जा सकता है। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे के मुताबिक कैबिनेट में तय किया जाएगा कि अभी स्कूल खुलेंगे या नहीं। 

हिमालयन अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट शुरू

हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में शुक्रवार को कुलपति डॉ. विजय धस्माना ने अस्पताल में अत्याधुनिक तकनीक से निर्मित ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया। इससे स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में हिमालयन अस्पताल को एक ओर महत्वपूर्ण उपलब्धि मिली है। 

एसआरएचयू कुलपति डॉ. विजय धस्माना ने पूजा के बाद ऑक्सीजन प्लांट शुरू किया। डॉ. धस्माना ने बताया कि नवीन तकनीक पर आधारित इस ऑक्सीजन प्लांट में प्रति एक मिनट 2100 लीटर ऑक्सीजन बनेगी। इससे साथ ही अस्पताल में ऑक्सीजन प्प्लांट की क्षमता बढ़कर 2740 एलपीएम हो गई है। डॉ. धस्माना ने कहा कि रोगियों को बेहतर और गुणवत्तापरक स्वास्थ्य सेवा देने के लिए अस्पताल प्रतिबद्ध है। कोरोना काल में ऑक्सीजन की किल्लत का सामना करना पड़ा था।

इसी को देखते हुए प्लांट को शुरू किया गया है। हिमालयन अस्पताल के इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल विभागाध्यक्ष गिरीश उनियाल ने बताया कि अस्पपताल में इसके अतिरिक्त पीएम केयर फंड की ओर से 1000 लीटर प्रति क्षमता के दो ओर ऑक्सीजन प्लांट के इंस्स्टालेशन का कार्य भी तेजी से चल रहा है। इस दौरान प्र्रति कुलपति डॉ. विजेंद्र चौहान, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसएल जेठानी, सीआरआई निदेशक डॉ. सुनील सैनी, डॉ. प्रकाश कैशवय्या, आरपीएस रावत, एसएल भट्ट आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed