उत्तराखंड में कोरोना: बुधवार को आठ नए संक्रमित मिले, घटकर 142 हुई सक्रिय मरीजों की संख्या
Coronavirus Cases in Uttarakhand Today: बुधवार को प्रदेश के आठ जिलों बागेश्वर, चमोली, चंपावत, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण कम हो गया है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में आठ नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि 10 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 142 हो गई है। जबकि मंगलवार को प्रदेश में 150 सक्रिय मरीज थे।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, बुधवार को 12518 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। आठ जिलों बागेश्वर, चमोली, चंपावत, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं, अल्मोड़ा, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में एक-एक , देहरादून में तीन और नैनीताल में दो संक्रमित मिले हैं।
कुंभ कोरोना जांच फर्जीवाड़ा: नलवा लैब संचालक की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी ने दी दबिश
संक्रमण दर 0.06 प्रतिशत पहुंची
प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343974 हो गई है। इनमें से 330273 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7402 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.02 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.06 प्रतिशत दर्ज की गई है।
बच्चों को कोरोना टीका लगाने के लिए तैयार किया जा रहा रिकॉर्ड
बच्चों को लगने वाले कोरोना के टीके को लेकर भले ही अभी केंद्र सरकार ने हरी झंडी न दी हो, लेकिन डॉक्टरों और अन्य स्टाफ को जिले में जरूरी प्रशिक्षण दिए जाने का खाका तैयार हो रहा है। इसके अलावा 12 से 17 साल तक की उम्र वाले बच्चों के बारे में सर्वे भी किया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, बच्चों को टीका लगाने के लिए केंद्र सरकार से टीके और अनुमति मिलने का इंतजार है। पहले चरण में 12 से 17 साल तक के बच्चों को टीके लगेंगे। टीके मिलने पर जरूरी प्रशिक्षण भी दिया जाना है।
देहरादून जिले में 12 से 17 वर्ष तक की उम्र के बच्चों की संख्या 2.12 लाख से अधिक बताई जा रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज उप्रेती ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार के नियमों के अनुसार बच्चों को टीका लगाने की तैयारी की जा रही है। स्वास्थ्यकर्मी आशाओं के माध्यम से लाभार्थी बच्चों का ब्यौरा जुटा रहे हैं। साथ ही जरूरी प्रशिक्षण भी दिया जाना है।
हरिद्वार: तीसरे दिन लगे साढ़े आठ हजार लोगों को टीके
उत्तराखंड महोत्सव पर शुरू किए गए टीकाकरण महाअभियान के तीसरे दिन साढ़े आठ हजार लोगों को टीके लगाए गए। जिससे तीसरे दिन भी हर दिन 15 हजार टीके लगाने का लक्ष्य पूरा नहीं हो सका।
सरकार की ओर से दिसंबर में शत प्रतिशत टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से बीच बीच में टीकाकरण अभियान चलाए जा रहे हैं। जिसमें अब पहली डोज के साथ ही दूसरी डोज लगाने पर भी अब पूरा फोकस है। राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर आठ नवंबर से उत्तराखंड महोत्सव के तहत साप्ताहिक टीकाकरण महाअभियान शुरू किया गया है।
अभियान 14 नवंबर तक चलाया जाना है। इसमें हर दिन 15 हजार लोगों को टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया है। पहले दिन सोमवार को दस हजार टीके लोगों को लगाए गए थे। मंगलवार को 9878 लोगों को टीकाकरण किया जा सका था।
टीकाकरण की नोडल अधिकारी डॉ. कोमल सिंह ने बताया कि बुधवार को तीसरे दिन टीकाकरण करने के लिए जनपदभर में 176 सेंटर बनाए गए। इन सेंटरों पर 8500 लोगों को कोविड के टीके लगाए जा सके। उनका कहना है कि आने वाले दिनों में टीकाकरण में तेजी लाई जाएगी।