फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand COVID-19 News today 09  March: positive patients update

उत्तराखंड में थम रहा कोरोना: 23 नए संक्रमित मिले, एक मरीज की मौत, 50 हुए ठीक

Wed, 09 Mar 2022 10:48 PM IST
रेनू सकलानी न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 09 Mar 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand COVID-19 News today 09  March: positive patients update
मिले 9 नए कोरोना वायरस - फोटो : Pixabay

उत्तराखंड में कोरोना की तीसरी लहर थमने की ओर है। बीते 24 घंटे के भीतर 23 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि एक मरीज ने दम तोड़ा है। 50 संक्रमित ठीक हुए हैं। 444 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बुधवार को 7600 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। नौ जिलों में 23 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। कोरोना की तीसरी लहर में पहली बार एक दिन में संक्रमितों का आंकड़ा सबसे कम है। देहरादून जिले में 10, नैनीताल में तीन, अल्मोड़ा, हरिद्वार, चमोली में दो-दो, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी जिले में एक-एकसंक्रमित मिला है। 
विज्ञापन


बागेश्वर, चंपावत, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी जिले में कोई नया संक्रमित नहीं मिला है। प्रदेश में एक कोरोना मरीज की मौत हुई है। इसमें बेस हास्पिटल कोटद्वार में भर्ती कोरोना संक्रमित ने दम तोड़ा है। तीसरी लहर में अब तक मरने वालों की संख्या 270 हो गई है। संक्रमितों की तुलना में 50 मरीज ठीक हुए हैं। इन्हें मिला कर 87796 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है। प्रदेश की रिकवरी दर 95.72 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.30 प्रतिशत दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed