फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand COVID-19 News today 07 October: 8 positive found and No Patient Died

उत्तराखंड में कोरोना: गुरुवार को मिले आठ नए संक्रमित, एक भी मरीज की मौत नहीं 

Thu, 07 Oct 2021 06:22 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 07 Oct 2021 06:22 PM IST
सार

Corona Cases in Uttarakhand Today: गुरुवार को नौ जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, हरिद्वार, नैनीताल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी और ऊधमसिंह नगर में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है।

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand COVID-19 News today 07 October: 8 positive found and No Patient Died
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में आठ नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि 14 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 156 पहुंच गई है। जबकि बुधवार को प्रदेश में 163 सक्रिय मरीज थे।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, गुरुवार को 16531 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। नौ जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, हरिद्वार, नैनीताल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी और ऊधमसिंह नगर में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं, देहरादून में चार, उत्तरकाशी में दो और चमोली व पौड़ी में एक-एक संक्रमित मरीज मिला है। 
विज्ञापन


काम की बात: खुद सुधार कर सकते हैं कोविड टीकाकरण प्रमाणपत्र की गलती, अपनाएं यह प्रक्रिया
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343626 हो गई है। इनमें से 329967 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7396 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.03 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.05 प्रतिशत दर्ज की गई है। 

प्रत्येक सोमवार को चलेगा टीकाकरण महाभियान

प्रदेश में दिसंबर माह तक शत प्रतिशत कोविड टीकाकरण लक्ष्य हासिल करने के लिए सरकार ने प्रत्येक सोमवार महाभियान चलाने का निर्णय लिया है। इस अभियान के तहत प्रदेश भर में दो हजार केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा। इसमें 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को वैक्सीन की पहली या दूसरी डोज लगाई जाएगी।

प्रदेश में अब तक कुल 1.6 करोड़ से अधिक लोगों को वैक्सीन की पहली या दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। जिसमें 73.90 लाख लोगों को पहली और 32.51 लाख को वैक्सीन को दोनों डोज लगी है। प्रदेश 95 प्रतिशत लोगों को पहली और 42 प्रतिशत लोगों को दोनों डोज लगाई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed