फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand COVID-19 News today 07  March: positive patients update

उत्तराखंड में कोरोना: प्रदेश में 40 नए संक्रमण के मामले आए सामने, एक मरीज ने दम तोड़ा

Mon, 07 Mar 2022 09:41 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 07 Mar 2022 09:41 PM IST
सार

प्रदेश में तीन दिन के बाद कोरोना मरीज की मौत हुई है। बागेश्वर, चंपावत, उत्तरकाशी व टिहरी जिले में कोई नया संक्रमित नहीं मिला है।

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand COVID-19 News today 07  March: positive patients update
कोरोना वायरस - फोटो : Pixabay

विस्तार

उत्तराखंड में तीन दिन के बाद कोरोना मरीज की मौत हुई है। बीते 24 घंटे के भीतर 40 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि एक मरीज ने दम तोड़ा है। संक्रमितों की तुलना में दोगुने से अधिक ठीक हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सोमवार को 6246 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन


आठ जिलों में 40 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। देहरादून जिले में 13, हरिद्वार में नौ, पौड़ी में छह, अल्मोड़ा में चार, चमोली में तीन, ऊधमसिंह नगर व रुद्रप्रयाग में दो-दो, नैनीताल जिले में एक संक्रमित मिला है। बागेश्वर, चंपावत, उत्तरकाशी व टिहरी जिले में कोई नया संक्रमित नहीं मिला है।
विज्ञापन


एम्स ऋषिकेश में भर्ती मरीज ने दम तोड़ा
प्रदेश में एक कोरोना मरीज की मौत हुई है। इसमें एम्स ऋषिकेश में भर्ती मरीज ने दम तोड़ा है। कोरोना की तीसरी लहर में अब तक 269 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। 91 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। इन्हें मिला कर 87704 मरीजों ने संक्रमण को मात दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...सियासत: उत्तराखंड पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने किया दावा, दो तिहाई बहुमत से बनाएंगे सरकार

संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या अधिक होने से सक्रिय मामले लगातार कम हो रहे हैं। वर्तमान में 482 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। प्रदेश की रिकवरी दर 95.68 प्रतिशत और सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण दर 0.64 प्रतिशत दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed