{"_id":"62260e8c29b96e37d2371cca","slug":"coronavirus-in-uttarakhand-covid-19-news-today-07-march-positive-patients-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में कोरोना: प्रदेश में 40 नए संक्रमण के मामले आए सामने, एक मरीज ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में कोरोना: प्रदेश में 40 नए संक्रमण के मामले आए सामने, एक मरीज ने दम तोड़ा
Mon, 07 Mar 2022 09:41 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 07 Mar 2022 09:41 PM IST
सार
प्रदेश में तीन दिन के बाद कोरोना मरीज की मौत हुई है। बागेश्वर, चंपावत, उत्तरकाशी व टिहरी जिले में कोई नया संक्रमित नहीं मिला है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में तीन दिन के बाद कोरोना मरीज की मौत हुई है। बीते 24 घंटे के भीतर 40 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि एक मरीज ने दम तोड़ा है। संक्रमितों की तुलना में दोगुने से अधिक ठीक हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सोमवार को 6246 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।
आठ जिलों में 40 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। देहरादून जिले में 13, हरिद्वार में नौ, पौड़ी में छह, अल्मोड़ा में चार, चमोली में तीन, ऊधमसिंह नगर व रुद्रप्रयाग में दो-दो, नैनीताल जिले में एक संक्रमित मिला है। बागेश्वर, चंपावत, उत्तरकाशी व टिहरी जिले में कोई नया संक्रमित नहीं मिला है।
एम्स ऋषिकेश में भर्ती मरीज ने दम तोड़ा
प्रदेश में एक कोरोना मरीज की मौत हुई है। इसमें एम्स ऋषिकेश में भर्ती मरीज ने दम तोड़ा है। कोरोना की तीसरी लहर में अब तक 269 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। 91 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। इन्हें मिला कर 87704 मरीजों ने संक्रमण को मात दी है।

ये भी पढ़ें...सियासत: उत्तराखंड पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने किया दावा, दो तिहाई बहुमत से बनाएंगे सरकार
संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या अधिक होने से सक्रिय मामले लगातार कम हो रहे हैं। वर्तमान में 482 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। प्रदेश की रिकवरी दर 95.68 प्रतिशत और सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण दर 0.64 प्रतिशत दर्ज की गई है।