फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand COVID-19 News today 06 September: 12 positive Found and No Death

उत्तराखंड में कोरोना: बुधवार को मिले 12 नए संक्रमित, एक भी मरीज की मौत नहीं

Wed, 08 Sep 2021 07:02 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 08 Sep 2021 07:02 PM IST
सार

Coronavirus Cases in Uttarakhand Today: प्रदेश में बुधवार को छह जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, पौड़ी, टिहरी, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है।

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand COVID-19 News today 06 September: 12 positive Found and No Death
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 12 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि 34 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मामलों की संख्या 349 पहुंच गई है। 

विज्ञापन


रुड़की: कलियर क्षेत्र में फैल रहा मलेरिया, मां-बेटे की मौत, दो बच्चे अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, बुधवार को 19534 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि छह जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, पौड़ी, टिहरी, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। उधर, चमोली, चंपावत, हरिद्वार, नैनीताल और रुद्रप्रयाग में एक-एक व देहरादून में चार और पिथौरागढ़ में तीन संक्रमित मरीज मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343151 हो गई है। इनमें से 329361 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7389 लोगों की जान जा चुकी है।

कांग्रेसियों ने वैक्सीनेशन कैंप में कर्मचारी को पीटा, हंगामा

रुड़की नगर निगम परिसर के टीकाकरण केंद्र पर कांग्रेसियों ने एक कर्मचारी के साथ अभद्रता कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर कांग्रेसियों ने कर्मचारी के साथ मारपीट कर दी, जिससे हंगामा हो गया। टीका लगवाने आए लोगों ने कर्मचारी को बचाया। कर्मचारी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। वहीं, कांग्रेसियों ने भी कर्मचारी पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित नगर निगम परिसर में वैक्सीनेशन कैंप चल रहा है। जिसमें लोगों को पहली और दूसरी डोज लगाई जा रही है। वैक्सीनेश कैंप में नगर निगम में आउटसोर्स कर्मचारी अंकित कुमार कंप्यूटर ऑपरेटर का काम कर रहे हैं। बुधवार को कैंप कुछ कांग्रेसी नेता वैक्सीन की पहली डोज लगवाने पहुंचे थे। इस पर अंकित ने उन्हें जानकारी दी कि पहली डोज के लिए पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं हो रहा है। जबकि दूसरी डोज रजिस्ट्रेशन होने के बाद लगाई जा रही है।

आरोप है कि इस पर कांग्रेसी पहली डोज लगवाने की जिद पर अड़ गए। अंकित के समझाने के बाद भी वह नहीं मानें और अभद्रता करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर कांग्रेसी नेताओं ने कर्मचारी के साथ कैंप में ही गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। जिससे मौके पर हंगामा हो गया और वैक्सीन लगवाने का काम बाधित हो गया। आरोप है कि कांग्रेसी नेता मारपीट करते हुए कर्मचारी को कैंप से बाहर ले आए।

इस बीच मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह कर्मचारी को बचाया। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर मारपीट करने वालों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर, कांग्रेसी नेताओं ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि शिवाजी महाराज की प्रतिमा के शिलापट्ट पर विधायक फुरकान अहमद का नाम न होने की बाबत नगर निगम के अधिकारियों से मिलने पहुंचे थे। आरोप लगाया कि इस पर नगर निगम के कुछ कर्मचारियों ने अभद्रता करते हुए मारपीट कर दी। वहीं, कोतवाली प्रभारी अमर चंद शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। मामले में जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed