{"_id":"62239f8658f098753e44a6d5","slug":"coronavirus-in-uttarakhand-covid-19-news-today-05-march-positive-patients-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत : उत्तराखंड में 10 जिलों में मिले 48 नए संक्रमित, दो दिन में घटे तीन सौ से ज्यादा सक्रिय मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत : उत्तराखंड में 10 जिलों में मिले 48 नए संक्रमित, दो दिन में घटे तीन सौ से ज्यादा सक्रिय मामले
Sat, 05 Mar 2022 11:07 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 05 Mar 2022 11:07 PM IST
सार
संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या अधिक होने से सक्रिय मामले लगातार कम हो रहे हैं। बागेश्वर, टिहरी और उत्तरकाशी जिले में सक्रिय मामलों की संख्या दहाई से कम है। दो दिन पहले प्रदेश में 859 सक्रिय मामले थे।
विज्ञापन
कोरोना के मामले
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में बीते 24 घंटे के भीतर 10 जिलों में 48 नए कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं। जबकि 40 संक्रमित ठीक हुए हैं। लगातार तीसरे दिन भी कोरोना मरीजों की कोई मौत नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 6704 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 48 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं।
विज्ञापन
देहरादून जिले में 17, हरिद्वार में 10, अल्मोड़ा में चार, रुद्रप्रयाग में चार, उत्तरकाशी, टिहरी, चंपावत में तीन-तीन, नैनीताल में दो, पौड़ी व पिथौरागढ़ जिले में एक-एक संक्रमित मिला है। बागेश्वर, चमोली और ऊधमसिंह नगर जिले में कोई नया संक्रमित नहीं मिला है। कोरोना की तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 91597 हो गई है।
विज्ञापन
प्रदेश में लगातार तीसरे दिन भी कोरोना मरीजों की कोई मौत नहीं हुई है। संक्रमण के साथ मौतें थमने से स्वास्थ्य विभाग को राहत है। तीसरी लहर में 268 मौतें हो चुकी है। वहीं, 40 संक्रमित ठीक हुए हैं। इन्हें मिला कर 87581 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 537 सक्रिय मरीज इलाज ले रहे हैं। प्रदेश की रिकवरी दर 95.62 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.71 प्रतिशत दर्ज की गई है।
विज्ञापन
ये भी देखें...रुड़की: गंगनहर में डूबे नगालैंड के छात्र का शव पांच दिन बाद गंगनहर से मिला, परिजनों में मचा कोहराम
अस्पतालों में अब गिने चुने कोरोना संक्रमित भर्ती
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण में स्थिरता आने से सक्रिय मामले तेजी से कम हो रहे हैं। दो दिन के भीतर तीन सौ से ज्यादा सक्रिय मामले घटे हैं। प्रदेश के अस्पतालों में अब गिने चुने कोरोना संक्रमित इलाज के लिए भर्ती है। अधिकतर संक्रमित होम आईसोलेशन में रह कर ठीक हो रहे हैं। संक्रमण के साथ कोरोना मरीजों की मौतें थम गई है। दो दिन से प्रदेश में संक्रमितों की कोई मौत नहीं हुई है।
प्रदेश में तीन दिनों से रोजाना संक्रमितों की संख्या 50 से कम है। संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या अधिक होने से सक्रिय मामले लगातार कम हो रहे हैं। बागेश्वर, टिहरी और उत्तरकाशी जिले में सक्रिय मामलों की संख्या दहाई से कम है। दो दिन पहले प्रदेश में 859 सक्रिय मामले थे।
जो घट कर 537 हो गए हैं। वर्तमान में प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में नाम मात्र सक्रिय मरीज भर्ती है। कोरोना संक्रमण थमने से अस्पतालों में अन्य बीमारियों के मरीजों को ओपीडी और आईपीडी इलाज की सुविधा मिल रही है।
स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. तृप्ति बहुगुणा का कहना है कि कोरोना संक्रमण के मामले लगातार कम हो रहे हैं। जबकि ठीक वाले ज्यादा है। कोरोना की तीसरी लहर ज्यादा घातक साबित नहीं हुई है। 95 प्रतिशत कोरोना संक्रमित होम आईसोलेशन में रह कर ठीक हुए हैं। जबकि पहले से किसी अन्य बीमारी से ग्रसित मरीजों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है। संक्रमण को लेकर अभी सतर्कता बरतने और कोविड के अनुरूप व्यवहार का पालन करना जरूरी है।