फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand COVID-19 News today 04 january: positive patients update

उत्तराखंड में कोरोना: फिर बढ़े मामले, पिछले 24 घंटे में मिले 310 संक्रमित, एक मरीज की हुई मौत

Tue, 04 Jan 2022 06:25 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 04 Jan 2022 06:25 PM IST
सार

कोटद्वार के श्री सिद्धबली मंदिर में दर्शन को पहुंचने वाले 12 लोगों और दो स्थानीय लोगों समेत 14 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand COVID-19 News today 04 january: positive patients update
- फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में 310 नए संक्रमित मिले हैं। वहीं एक संक्रमित की मौत हुई है। प्रदेश में अब तक 345963 लोग संक्रमित हो चुके हैं। आज 111 लोग ठीक हुए हैं। राज्य में अब एक्टिव केस 654 हो गए हैं। वहीं प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव पंकज कुमार पांडे भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने थोड़ा महसूस होने की शिकायत के बाद अपना कोरोना टेस्ट करवाया, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। 

विज्ञापन

सोमवार को मिले इतने मामले

मंगलवार को देहरादून जिले में 192 लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं। हरिद्वार व नैनीताल में 26, पौड़ी में 34, अल्मोड़ा में पांच, बागेश्वर व चंपावत में दो ऊधमसिंह नगर में 13, टिहरी में तीन, पिथौरागढ़ में पांच, रुद्रप्रयाग व उत्तरकाशी जिले में एक-एक संक्रमित मिले हैं। केवल चमोली जिले में कोई संक्रमित नहीं मिला है।

विज्ञापन

एनआईईपीवीडी में शिक्षकों और कर्मचारियों का भी कोरोना टेस्ट

राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान (एनआईईपीवीडी) के चार छात्रों में कोरोना संक्रमण पाए जाने के बाद से संस्थान सतर्क हो गया है। मंगलवार को शिक्षकों और कर्मचारियों का भी कोरोना टेस्ट कराया गया। बच्चों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद संस्थान की ओर से बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड: देहरादून में रैली के तुरंत बाद अरविंद केजरीवाल कोरोना संक्रमित, बिना मास्क आए थे नजर, तस्वीरें

नए साल पर सिद्धबली मंदिर पहुंचे 12 लोग समेत 14 कोरोना संक्रमित 

एक जनवरी को नव वर्ष के अवसर पर कोटद्वार के श्री सिद्धबली मंदिर में दर्शन को पहुंचने वाले 12 लोगों और दो स्थानीय लोगों समेत 14 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मंगलवार को जिला कोविड वार रूम से आई रिपोर्ट के बाद सिद्धबली मंदिर की भीड़ में कोरोना संक्रमितों के आने पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। विभाग कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों की सूची बनाने में जुट गया है। लेकिन, संक्रमितों के गलत मोबाइल नंबर और पते लिखाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। 


सीएमओ पौड़ी डॉ. प्रवीन कुमार ने बताया कि एक जनवरी को बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों की यूपी-यूके बॉर्डर कौड़िया चेकपोस्ट पर आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल लिए गए थे। जिसमें से मेरठ से आने वाला एक व्यक्ति और मुजफ्फरनगर से आने वाले 11 लोगों की आरटीपीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

 

इसके अलावा कोटद्वार के पदमपुर मोटाढांक से एक व्यक्ति और देवी रोड से एक व्यक्ति की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। इन स्थानीय दोनों लोगों को बुखार और जुखाम की शिकायत होने पर 31 दिसंबर को सैंपलिंग की गई थी। कोटद्वार निवासी दोनों व्यक्तियों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों की ट्रेसिंग की जा रही है। 

मास्क न लगाने वाले 129 लोगों को थमाए चालान

कोरोना के बढ़ते केसों के बीच रुड़की पुलिस ने भी सख्ती बढ़ानी शुरू कर दी है। पुलिस ने मास्क न लगाने वालों का जुर्माना लगाते हुए हाथों में चालान थमा दिए। पुलिस ने अभियान चलाकर 129 लोगों का चालान काटा।

दृष्टि दिव्यांगजन संस्थान में छह और छात्र संक्रमित


राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन संस्थान के छह और छात्र कोरोना संक्रमित मिले हैैं। संस्थान में अब तक 10 छात्रों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। जिला सर्विलांस अधिकारी डा. राजीव दीक्षित ने बताया कि मंगलवार को भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यहां 1&9 सैंपल लिए हैं।

संस्थान में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए संस्थान के निदेशक ने यह आदेश जारी किए। बिना ट्रैवल हिस्ट्री के छात्रों के संक्रमित पाए जाने को स्वास्थ्य विभाग ने गंभीरता से लिया है। यहां दो दिन से लगातार सैैंपलिंग चल रही है, जिसमें छात्रा, शिक्षक व स्टाफ सभी को शामिल किया गया है।

स्वास्थ्य विभाग ने भी संस्थान को सुझाव दिया था कि संक्रमण की रोकथाम के लिए कुछ समय तक बाहरी व्यक्तियों को प्रवेश न दिया जाए। इस पर त्वरित अमल करते हुए संस्थान ने रोक के आदेश जारी कर दिए। रोक तभी हटाई जाएगी, जब संस्थान कोरोनामुक्त घोषित कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed