फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus In Uttarakhand: corona positive former cm Harish Rawat health improved, wife and daughter also admitted to Delhi AIIMS

उत्तराखंडः कोरोना संक्रमित पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की सेहत में सुधार, पत्नी और बेटी भी दिल्ली एम्स में भर्ती

Sat, 27 Mar 2021 10:29 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 27 Mar 2021 10:29 AM IST
सार

  • कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सहित अन्य ने भी जाना रावत का हालचाल

विज्ञापन
Coronavirus In Uttarakhand: corona positive former cm Harish Rawat health improved, wife and daughter also admitted to Delhi AIIMS
एम्स दिल्ली - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

कोरोना की चपेट में आए पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। हरीश रावत की पत्नी रेणुका रावत और बेटी अनुपमा को भी अब दिल्ली एम्स में भर्ती किया गया है। 

विज्ञापन


Corona in Uttarakhand: शुक्रवार को मिले 186 नए संक्रमित, एक मरीज की हुई मौत
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र अग्रवाल के मुताबिक हरीश रावत के आक्सीजन स्तर में सुधार हुआ है। अब वे पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं। उनकी पत्नी रेणुका रावत और बेटी अनुपमा को भी दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है। इन दोनों के स्वास्थ्य की भी जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हरीश रावत के स्वास्थ्य की शुक्रवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, अधीर रंजन चौधरी, गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा आदि ने जानकारी ली। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, उनकी पत्नी रेणुका रावत, बेटी अनुपमा में गुरुवार को कोरोना संक्रमण पाया गया था। इसके बाद हरीश रावत के फेफड़ों में संक्रमण मिला तो उन्हें एअर एंबुलेंस से दिल्ली एम्स भेजा गया था। 

ताज होटल में अब तक 33 लोग कोरोना पॉजिटिव 

ऋषिकेश में कोरोना का संक्रमण कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को मुनिकीरेती में सात लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिनमें से छह लोग सिंगटाली स्थित ताज होटल के कर्मी और एक मुनिकीरेती स्थित श्रीश्री रविशंकर आश्रम का कर्मचारी शामिल है। ताज होटल में अब तक करीब 33 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। 

फकोट ब्लॉक के स्वास्थ्य प्रभारी डॉ. जगदीशचंद जोशी ने बताया कि ताज होटल में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। तब तक होटल के करीब 33 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं ताज होटल में कोरोना पॉजिटिव मिलने पर आसपास ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से होटल को सीज करने की मांग की है। ढांगू विकास समिति के अध्यक्ष उदय सिंह नेगी ने बताया कि होटल में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है, इससे क्षेत्र में लोगों में दहशत बनी हुई है। जिला प्रशासन को इस होटल का संचालन कुछ दिनों के लिए बंद कर देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed