फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Today corona active cases in uttarakhand news 26 march: 186 new Infected Patient Found, one patient died

Corona in Uttarakhand: शुक्रवार को मिले 186 नए संक्रमित, एक मरीज की हुई मौत

Fri, 26 Mar 2021 07:07 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 26 Mar 2021 07:07 PM IST
सार

  • निम के सात प्रशिक्षु निकले संक्रमित, स्थगित कराया कोर्स

विज्ञापन
Today corona active cases in uttarakhand news 26 march: 186 new Infected Patient Found, one patient died
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में बीते 24 घंटों के भीतर एक कोरोना मरीज की मौत हुई है। वहीं, और 186 नए संक्रमित मिले हैं। प्रदेश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 99258 पहुंच गया है। जिसमें से 94916 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को 13246 सैंपल निगेटिव मिले हैं। वहीं, देहरादून और हरिद्वार जिले में संक्रमितों का ग्राफ बढ़ रहा है। देहरादून जिले में 65 कोरोना मरीज मिले। जबकि, हरिद्वार में 58, नैनीताल में 14, टिहरी में 18, अल्मोड़ा और पौड़ी में पांच-पांच, बागेश्वर में एक, चमोली में चार, रुद्रप्रयाग में तीन, ऊधमसिंह नगर में सात और उत्तरकाशी में छह मरीज सामने आए हैं। चंपावत और पिथौरागढ़ में एक भी मरीज सामने नहीं आया है। 
विज्ञापन


उत्तराखंड में एंट्री पर सीएम रावत बोले- जहां ज्यादा संक्रमण, वहां के लोग बिना कोविड रिपोर्ट न आएं
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में अब तक 1708 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, आज 161 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया है। वहीं वर्तमान में 1162 सक्रिय मरीजों का उपचार चल रहा है। 

Trending Videos

निम के सात प्रशिक्षु निकले संक्रमित, स्थगित कराया कोर्स

नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) में चल रहे बेसिक कोर्स में शामिल सात प्रशिक्षुओं की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमितों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संक्रमण के मामले आने के बाद निम प्रशासन ने संस्थान में चल रहे बेसिक व सर्च एंड रेस्क्यू कोर्स को स्थगित कर अन्य प्रशिक्षुओं को वापस भेज दिया है। 

बीते साल कोविड-19 महामारी के चलते निम में सभी पर्वतारोहण प्रशिक्षण कोर्स स्थगित कर दिए गए थे। संक्रमण की रफ्तार थमने पर निम में पुलिस एवं एनडीआरएफ आदि के स्पेशल कोर्स शुरू किए गए थे। बीते 20 मार्च को निम ने कोविड-19 की गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए अपने रेगुलर कोर्स शुरू किए। यहां बेसिक व सर्च एंड रेस्क्यू कोर्स शुरू होने पर इनमें क्रमश: 78 और 88 प्रशिक्षुओं को प्रवेश दिया गया।

कोर्स शुरू होने के अगले दिन ही एक प्रशिक्षु में कोरोना के लक्षण दिखने पर उसकी जांच कराई गई, जिसमें वह पॉजिटिव पाया गया। उक्त प्रशिक्षु को आइसोलेट करने के साथ ही 25 मार्च को कोर्स में शामिल अन्य प्रशिक्षुओं की कोरोना जांच कराई गई। रिपोर्ट में छह और प्रशिक्षु संक्रमित मिले। सात प्रशिक्षुओं के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से संस्थान में हड़कंप मच गया। संस्थान ने दोनों कोर्स बंद कर प्रशिक्षुओं को वापस भेज दिया है। संस्थान को सैनिटाइज कराने के साथ ही यहां सभी लोगों की कोरोना जांच कराई जा रही है। 

कोर्स में शामिल होने पहुंचे प्रशिक्षुओं से 72 घंटे पहले की आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट मांगी गई थी। सभी प्रशिक्षु रिपोर्ट भी साथ लाए थे। कोर्स शुरू होने के बाद एक प्रशिक्षु में लक्षण दिखने पर उसकी जांच कराई गई थी। उसके पॉजिटिव आने पर अन्यों की जांच भी कराई गई। जिसमें छह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल दोनों कोर्स बंद कर प्रशिक्षुओं को लौटा दिया गया है। निम कैंपस को सैनिटाइज कराया जा रहा है। इसके बाद कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करते हुए कोर्स शुरू किए जाएंगे।
-  लै.कर्नल योगेश धूमल , उप प्रधानाचार्य , निम  

कॉर्बेट पार्क: जिप्सी चालक और गाइड की भी होगी कोरोना जांच

 कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। एसडीएम ने कॉर्बेट पार्क के जिप्सी चालक, गाइड, होटल एसोसिएशन के अध्यक्षों की बैठक में कहा कि अब बिना निगेटिव रिपोर्ट के किसी को भी सफारी करवाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। 

 एसडीएम विजयनाथ शुक्ल ने कहा कि कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। कॉर्बेट में सैलानी भी पहुंच रहे हैं। पार्क में भ्रमण पर आने वाले पर्यटकों को बिना मास्क के भ्रमण न कराएं। जिप्सी चालक और गाइड भी मास्क का प्रयोग करते हुए जिप्सी में सैनिटाइजर की व्यवस्था करें। जिप्सी चालक, गाइड और होटल कर्मचारी अपनी कोरोना की जांच कराएं।

जिप्सी चालकों व गाइड को बिना निगेटिव रिपोर्ट के सैलानियों को घुमाने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पर्यटकों की जांच हल्दुआ बैरियर पर की जा रही है।

बैठक में जिप्सी एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरीश धस्माना, योगेंद्र मनराल, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिसिंह मान, कोविड के नोडल अधिकारी डॉ. प्रशांत कौशिक, एसएसआई जयपाल सिंह चौहान, भाजपा नेता नरेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed