फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus In Uttarakhand: ं Cabinet Ministers Will not Go to Home Quarantine Even after satpal maharaj Found Covid 219 positive

Coronavirus: उत्तराखंड के मंत्री महाराज के संक्रमित मिलने के बाद भी कैबिनेट मंत्री फिलहाल नहीं होंगे क्वारंटीन

Sun, 31 May 2020 11:14 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 31 May 2020 11:14 PM IST
सार

  • नजदीकी संपर्क में न होने से कम रिस्क वाले कांटेक्ट में अन्य मंत्री

विज्ञापन
Coronavirus In Uttarakhand: ं Cabinet Ministers Will not Go to Home Quarantine Even after satpal maharaj Found Covid 219 positive
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अन्य कैबिनेट मंत्रियों को फिलहाल क्वारंटीन नहीं किया जाएगा। हालांकि जिला प्रशासन की ओर से मांगी गई लिस्ट पर गोपन विभाग ने पांच मंत्रियों समेत 15 से 20 लोगों के नाम दे दिए हैं। जिला प्रशासन ही इस पर निर्णय लेगा।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Coronavirus: उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और बेटे-बहू समेत 22 लोगों में कोरोना की पुष्टि
विज्ञापन


सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी ने बताया कि कोरोना संक्रमण रोकने के लिए आईसीएमआर की ओर से गाइडलाइन जारी की गई है। संक्रमित व्यक्ति के कांटेक्ट ट्रेसिंग की दो श्रेणी तय की गई है। इसमें हाई रिस्क और लो रिस्क श्रेणी शामिल है। अधिक रिस्क वाले कांटेक्ट की दशा में 14 दिन का होम क्वारंटीन किया जाएगा और आईसीएमआर के प्रोटोकॉल के अनुसार सैंपल टेस्ट किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कम रिस्क वाले कांटेक्ट वाले अपना कार्य पहले की तरह कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि मंत्रिमंडल की बैठक में भाग लेने वाले मंत्री और अधिकारी कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के क्लोज कांटेक्ट में न होने के कारण कम रिस्क वाले कांटेक्ट के तहत आते हैं।

वे अपना कार्य सामान्य रूप से कर सकते हैं और उन्हें क्वारंटीन करने की जरूरत नहीं है। सचिव ने बताया कि जिलाधिकारी की ओर से कैबिनेट में शामिल मंत्रियों और अधिकारियों की सूची मांगी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed