फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand: Beds full in Doon Hospital, 47 Patient shifted to Covid Care Center

Coronavirus In Uttarakhand: दून अस्पताल में बेड फुल, 39 मरीज कोविड केयर सेंटर शिफ्ट 

Thu, 16 Jul 2020 11:05 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 16 Jul 2020 11:05 PM IST
सार

  • 24 मरीज सर्वे चौक स्थित वीरांगना तीलू रौतेली बालिका छात्रावास 
  • 15 मरीजों को हर्रावाला स्थित आयुर्वेदिक विवि में किया गया शिफ्ट 
  • आठ डिस्चार्ज, 14 दिन तक होम क्वारंटीन में रहने की सख्त हिदायत

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand: Beds full in Doon Hospital, 47 Patient shifted to Covid Care Center
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

राजकीय दून मेडिकल अस्पताल में बेड फुल होने पर अब बड़ी संख्या में मरीजों को कोविड केयर सेंटरों में शिफ्ट किया जाने लगा है। बृहस्पतिवार को अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने 47 मरीज शिफ्ट किए। इनमें से 39 को कोविड केयर सेंटर भेजा] जबकि आठ ऐसे मरीजों को छुट्टी दी गई जिनमें कोरोना के लक्षण नहीं थे।

विज्ञापन


डिस्चार्ज करते हुए अस्पताल प्रशासन ने सभी को 14 दिन तक होम क्वारंटीन रहने की सख्त हिदायत दी। दो दिन पहले दूल्हा-दुल्हन समेत 14 से अधिक बराती-घरातियों में कोरोना संक्रमण पाए जाने पर उन्हें राजकीय दून मेडिकल अस्पताल में भर्ती किया गया था।
विज्ञापन


बुधवार को जिलेभर में फिर 52 संक्रमित सामने आए। इनमें से ज्यादातर को राजकीय कोविड दून मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया। सेलाकुई स्थित एक फैक्ट्री के कर्मचारियों और उनके संपर्क में आए 24 से अधिक लोगों को भी संक्रमण पाए जाने पर दून अस्पताल में भर्ती कराया है। इससे अस्पताल पर मरीजों का दबाव बढ़ गया। इसको लेकर बुधवार को अस्पताल प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन में इनके इलाज और देखरेख के लिए मंथन हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अस्पताल प्रशासन ने फैसला लिया कि बिना लक्षणों वाले 24 मरीजों को सर्वे चौक स्थित वीरांगना तीलू रौतेली बालिका छात्रावास और 15 मरीजों को हर्रावाला स्थित आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय में शिफ्ट किया जाए।

जबकि आठ संक्रमित मरीजों को स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। डिस्चार्ज किए गए मरीजों को सख्त हिदायत दी गई कि वह 14 दिन तक किसी भी हाल में होम क्वारंटीन रहें। बाहर निकलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग और पुलिस उन पर सख्त नजर रखेगी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीसी रमोला ने बताया कि मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार किया जा रहा है। बढ़ती मरीजों की संख्या को देखते हुए व्यवस्थाओं में कुछ परिवर्तन किया जाना जरूरी है। इसके लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। सभी लोग डब्ल्यूएचओ की गाइडलाइन का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क का इस्तेमाल जरूर करें। जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed