फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand: Above 45 age category quota vaccine will also be available For above 18

उत्तराखंड में कोरोना: 45 से अधिक आयु श्रेणी के कोटे की वैक्सीन 18 से ऊपर वालों को भी लगेगी

Thu, 03 Jun 2021 12:10 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 03 Jun 2021 12:10 AM IST
सार

18 से ऊपर वालों के लिए वैक्सीन खत्म होने पर सरकार ने यह फैसला लिया है। तीन जून को केंद्र से प्रदेश को 1.19 लाख टीके मिलेंगे, जो 45 से ऊपर की श्रेणी की हैं। 

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand: Above 45 age category quota vaccine will also be available For above 18
कोरोना वैक्सीन - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में 45 से अधिक आयु वर्ग के कोटे की कोविड वैक्सीन अब 18 से 44 आयु के लोगों को भी लगाई जाएगी। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए चल रहे टीकाकरण अभियान के तहत केंद्र की ओर से 45 से अधिक आयु वर्ग के लिए नियमित रूप से वैक्सीन की खेप भेजी जा रही है। जबकि 18 से 44 आयु वर्ग के लिए वैक्सीन खत्म है। गत दिनों स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ टीकाकरण की समीक्षा बैठक में राज्य की ओर से 45 से ऊपर श्रेणी के कोटे की वैक्सीन 18 से 44 आयु वर्ग को भी लगाने का मामला उठाया गया।

विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में 1003 नए संक्रमित मिले, 30 की मौत, 2778 मरीज हुए स्वस्थ 
विज्ञापन


इस पर मंत्रालय ने टीकों का इस्तेमाल करने का फैसला राज्य को अपने स्तर पर लेने की बात कही थी। प्रदेश में 45 से ऊपर श्रेणी के लिए पर्याप्त टीके है। जबकि टीके की जरूरत 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को ज्यादा है। अब सरकार ने निर्णय लिया कि 45 से अधिक आयु वर्ग के कोटे की वैक्सीन 18 से 44 आयु वर्ग को भी लगाई जाएगी। प्रदेश सरकार ने 18 से ऊपर वालों के सीरम इंस्टीट्यूट को 1.41 लाख वैक्सीन का ऑर्डर दिया है। जो नौ जून के बाद मिलनी शुरू होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निदेशक डॉ. सरोज नैथानी ने बताया कि तीन जून को प्रदेश के 119850 कोवाशील्ड वैक्सीन प्रदेश को मिलेगी। केंद्र से ये टीके 45 से ऊपर वालों के लिए है। अब 45 से अधिक श्रेणी के कोटे की वैक्सीन 18 से 44 आयु के लोगों को भी लगाई जा सकेगी। वहीं, जिलों को 10 प्रतिशत टीके फ्रंट लाइन वर्करों को लगाए जाएंगे। इस संबंध में स्वास्थ्य महानिदेशक की ओर से सभी जिलों को आदेश जारी किए गए हैं।

पंजाब और राजस्थान की तर्ज पर हो उद्योगों के कर्मियों का टीकाकरण

भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) ने पंजाब और राजस्थान की तर्ज पर उद्योगों में काम करने वाले कर्मचारियों का टीकाकरण करने का प्रस्ताव सरकार को दिया है। सीसीआई का कहना है कि कोरोना कर्फ्यू के दौरान जो लोग घरों से बाहर निकलकर प्रदेश की अर्थव्यवस्था में योगदान कर रहे हैं, उन्हें सरकार फ्रंट लाइन वर्कर मानकर टीकाकरण करें। उद्योगों की ओर से सरकारी दरों के हिसाब से प्रति वैक्सीन 400 रुपये देने को तैयार हैं। 

सीआईआई उत्तराखंड के अध्यक्ष विपुल डावर ने कहा कि सीसीआई की ओर से सरकार को प्रस्ताव भेज कर आग्रह किया कि उद्योगों के कर्मचारियों को फ्रंट लाइन वर्कर मान कर टीकाकरण किया जाए। पंजाब व राजस्थान में उद्योगों के लिए टीकाकरण में जिस तरह की रणनीति अपनाई गई है। उसे उत्तराखंड में भी अपनाया जाए। 

सीआईआई अध्यक्ष ने कहा कि देश व प्रदेश की अर्थव्यवस्था में उद्योगों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उद्योग भी तभी चलेंगे, जब उनमें काम करने वाले कर्मचारी कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रहेंगे। उद्योगों के कर्मचारियों कोरोना लॉकडाउन के दौरान भी घरों से बाहर निकल कर अर्थव्यवस्था में अपना योगदान दे रहे हैं। सरकार की ओर से जिन दरों पर वैक्सीन खरीदी जा रही है। उसी दर पर उद्योग प्रति वैक्सीन 400 रुपये देने को तैयार है। कर्मचारियों का टीकाकरण होने से उद्योग सुचारु रूप से चलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed