{"_id":"5efcb39fd04d836e9522a2a3","slug":"coronavirus-in-uttarakhand-528-samples-examined-on-one-lakh-population","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: उत्तराखंड में एक लाख आबादी पर 528 सैंपल की जांच, राष्ट्रीय औसत दर से 19 फीसदी कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus: उत्तराखंड में एक लाख आबादी पर 528 सैंपल की जांच, राष्ट्रीय औसत दर से 19 फीसदी कम
Wed, 01 Jul 2020 09:37 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 01 Jul 2020 09:37 PM IST
सार
- देहरादून की तुलना में हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में 60 प्रतिशत कम जांच
- अब तक सबसे अधिक 18505 सैंपल की जांच देहरादून जिले में
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में कोरोना काल के 108 दिन के भीतर प्रति एक लाख आबादी पर 528 सैंपल की जांच की जा रही है। इसके बावजूद भी सैंपल जांच की दर राष्ट्रीय औसत से 19 प्रतिशत कम है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्तर पर प्रति लाख पर 653 सैंपल की जांच हो रही है। देहरादून जिले की तुलना में हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में 60 प्रतिशत कम सैंपल की जांच हुई है। प्रदेश में अब तक सबसे ज्यादा 18505 सैंपल की जांच देहरादून जिले में हुई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Coronavirus: उत्तराखंड में सेना के आठ जवानों समेत 66 संक्रमित मिले, 2947 पहुंचा मरीजों का आंकड़ा
विज्ञापन
सरकार और स्वास्थ्य विभाग के तमाम प्रयासों के बाद प्रदेश में अनलॉक-1 के बाद सैंपलिंग में तेजी आई है। 30 जून तक 108 दिन में प्रदेश में प्रति एक लाख की आबादी पर 528 सैंपल की जांच की जा रही है।
मैदानी जिलों में देहरादून में सबसे अधिक सैंपल की जांच हुई है। जबकि पर्वतीय जिलों में चमोली और रुद्रप्रयाग में आबादी के हिसाब से सैंपल जांच अधिक है। हरिद्वार जिले की आबादी देहरादून से अधिक होने के बाद 60 प्रतिशत कम सैंपलों की जांच हुई है।
जनपदवार सैंपल जांच का ब्योरा
जनपद कुल सैंपल सैंपल जांच (प्रति लाख)
देहरादून 18505 894
नैनीताल 7359 632
चमोली 2465 612
रुद्रप्रयाग 1521 616
टिहरी 3596 570
बागेश्वर 1318 497
उत्तरकाशी 1610 478
अल्मोड़ा 2888 455
चंपावत 1098 414
हरिद्वार 8725 378
यूएस नगर 7477 372
पौड़ी 2480 354
पिथौरागढ़ 1701 345
लॉकडाउन के बाद से प्रदेश में सैंपल जांच बढ़ी है। जिन जनपदों में अभी तक सैंपल जांच में कमी है, उन में बढ़ाने पर ध्यान देने की जरूरत है। इससे कोरोना से जंग में स्थिति मजबूत होगी। डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की मेहनत से रिकवरी दर में सुधार हुआ है। जो प्रदेश के लिए अच्छे संकेत हैं।
- अनूप नौटियाल, संस्थापक सोशल डेवलपमेंट फार कम्युनिटी फाउंडेशन
देहरादून 18505 894
नैनीताल 7359 632
चमोली 2465 612
रुद्रप्रयाग 1521 616
टिहरी 3596 570
बागेश्वर 1318 497
उत्तरकाशी 1610 478
अल्मोड़ा 2888 455
चंपावत 1098 414
हरिद्वार 8725 378
यूएस नगर 7477 372
पौड़ी 2480 354
पिथौरागढ़ 1701 345
लॉकडाउन के बाद से प्रदेश में सैंपल जांच बढ़ी है। जिन जनपदों में अभी तक सैंपल जांच में कमी है, उन में बढ़ाने पर ध्यान देने की जरूरत है। इससे कोरोना से जंग में स्थिति मजबूत होगी। डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की मेहनत से रिकवरी दर में सुधार हुआ है। जो प्रदेश के लिए अच्छे संकेत हैं।
- अनूप नौटियाल, संस्थापक सोशल डेवलपमेंट फार कम्युनिटी फाउंडेशन