फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand: 66 Patients Including 8 Army soldiers Tested Covid19 Positive

Coronavirus: उत्तराखंड में सेना के आठ जवानों समेत 66 संक्रमित मिले, 2947 पहुंचा मरीजों का आंकड़ा  

Wed, 01 Jul 2020 10:55 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 01 Jul 2020 10:55 PM IST
सार

  • प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 2947 पहुंची
  • नैनीताल में 22, देहरादून में 20, उत्तरकाशी में 9 संक्रमित मिले

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand: 66 Patients Including 8 Army soldiers Tested Covid19 Positive

विस्तार

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बुधवार को प्रदेेश में 66 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। देहरादून में सेना के आठ जवान संक्रमित पाए गए। इन्हें मिला कर संक्रमितों की संख्या 2947 पहुंच गई है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार बुधवार को आई जांच रिपोर्ट में 1488 सैंपल निगेटिव मिले हैं। नैनीताल जिले में 22 लोगों में कोरोना संक्रमण पाया गया। इसमें सात दिल्ली, एक मुरादाबाद और 14 संक्रमित संपर्क में आए हैं।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: Unlock in Uttarakhand : अनलॉक-1 में जांच के साथ संक्रमित व रिकवरी दर बढ़ी
विज्ञापन
विज्ञापन


देहरादून में 20 संक्रमितों में आठ सेना के जवान हैं। जो दूसरे राज्यों से आए हैं। वहीं, एक गाजियाबाद, एक मुंबई, एक अफगानिस्तान, दो दिल्ली, एक एम्स ऋषिकेश में स्वास्थ्यकर्मी, तीन संक्रमित संपर्क वाले और तीन की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। 

उत्तरकाशी में नौ संक्रमितों में तीन दिल्ली, दो चंडीगढ़, एक गुरुग्राम और चार संपर्क में आए हैं। अल्मोड़ा में पांच संक्रमित मरीजों की ट्रेवल हिस्ट्री दिल्ली की है। टिहरी में चार संक्रमित मुंबई से आए हैं।

हरिद्वार में दो संक्रमितों में एक फरीदाबाद और दूसरा चेन्नई से आया है। चंपावत जिले में दो संक्रमितों की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। ऊधमसिंह नगर में दो संक्रमितों में एक गाजियाबाद और दूसरा संपर्क में आया है।  बुधवार को 86 संक्रमित मरीजों को इलाज के बाद घर भेजा गया है। इन्हें मिलाकर प्रदेश में अब तक 2317 मरीज ठीक हो चुके हैं। 

आज मिले संक्रमित मरीज

जिला                    मरीज  
नैनीताल-                22
देहरादून-               20
उत्तरकाशी-            09
अल्मोड़ा-               05
टिहरी-                  04
हरिद्वार -               02
चंपावत-                02
ऊधमसिंह नगर-    02

तीन इलाके पाबंदी से मुक्त

दून का एक और ऋषिकेश के दो इलाके पाबंदी से मुक्त हो गए हैं। बुधवार को मुख्य चिकित्साधिकारी की रिपोर्ट के बाद जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने इसके आदेश जारी किए। 

 जिलाधिकारी ने बताया कि चार जून को हर श्रीनाथ गली खुड़बुड़ा में कोरोना संक्रमित व्यक्ति मिला था। इसके बाद वहां के आसपास के मकानों को पाबंद किया गया था। ऋषिकेश में भी रेलवे रोड तथा विलेज गढ़ी मयचक में कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए थे। संक्रमित लोगों के घर के आसपास के इलाके को कंटेनमेंट जोन बनाया गया था। 28 दिन तक टीम ने यहां सामुदायिक निरीक्षण किया।

कोई नया मामला सामने नहीं आने पर इन क्षेत्रों को कैंटोनमेंट जोन से बाहर किया गया है। मौजूदा समय में 16 कंटेनमेंट जोन हैं। जिसमें देहरादून में 11, ऋषिकेश में 3, डोईवाला दो कंटेनमेंट जोन हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed