फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand: 25 percent Bad Reserve Order By health department

Corona: उत्तराखंड के प्राइवेट अस्पताल और मेडिकल कॉलेजों में 25 प्रतिशत बेड रिजर्व रखने के आदेश

Tue, 24 Mar 2020 02:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 24 Mar 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand: 25 percent Bad Reserve Order By health department
- फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड सरकार ने 100 बेड से अधिक की क्षमता वाले प्राइवेट अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों को कम से कम 25 प्रतिशत बेड कोरोना के मरीजों के लिए रिजर्व रखने का आदेश दिया है। इस बाबत स्वास्थ्य सचिव नीतेश कुमार झा ने आदेश जारी किया है।

विज्ञापन


आदेश में संक्रमित, संदिग्ध मरीजों के उपचार और आईसोलेशन वार्ड में बेड रिजर्व रखने की बात कही है। इसके साथ ही उपचार में काम आने वाली दवाएं, उपकरण आदि भी तैयार रखने को कहा गया है।
विज्ञापन


सही जानकारी उपलब्ध कराए सरकार : धस्माना
कांग्रेस ने प्रदेश सरकार से कोरोना संक्रमण के मामले में हर दिन ताजा हालात की पुख्ता जानकारी लोगों को देने की व्यवस्था करने की मांग की है। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत
विज्ञापन
विज्ञापन

धस्माना के अनुसार प्रदेश में कोरोना को लेकर दहशत का माहौल है। ऐसे में सरकार को सटीक जानकारी उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए।

कोरोना : पीएनबी की शाखाओं में केवल चार काम होंगे

कोरोना के लगातार बढ़ते जा रहे संक्रमण के बीच पंजाब नेशनल बैंक ने सोमवार को एडवाइजरी जारी कर दी है। बैंक में केवल अब चार काम किए जाएंगे। एक बैंक परिसर के भीतर केवल पांच ग्राहकों को एक बार में एंट्री मिलेगी। पीएनबी की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, कोरोना वायरस से संक्रमण से बचाव के लिए सभीको आगे आना होगा।

इसके तहत बैंक में फिलहाल केवल नकद पैसा निकालने और जमा करने की सुविधा मिलेगी। एनईएफटी और आरटीजीएस की सुविधा मिलेगी। चेक जमा कराने पर उसका भुगतान हो सकेगा। इसके अलावा केवल सरकारी चेक का ही लेन-देन किया जाएगा।

इसके इतर अब न तो बैंक में खाता खुलेगा और न अन्य कोई काम होगा। इससे पूर्व स्टेट बैंक ऑफ इंडिया भी इसी तरह के निर्देश जारी कर चुका है। एसबीआई में भी खाते खोलने सहित कई काम बंद कर दिए हैं। सभी बैंकों का कहना है कि ग्राहक घबराएं नहीं। वह कैश एटीएम से भी निकाल सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed