फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand: 1400 oxygen beds will Set up in state Soon

उत्तराखंड: प्रदेश को जल्द मिलेंगे 1400 ऑक्सीजन बेड, टीकों की तीन लाख खुराक भी मिलीं 

Wed, 05 May 2021 08:54 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 05 May 2021 08:54 PM IST
सार

चिवालय में मीडिया से मुखातिब सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी ने बताया कि 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के टीकाकरण के लिए टीकों की तीन लाख खुराक मिल चुकी हैं।

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand: 1400 oxygen beds will Set up in state Soon
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

कोरोना संक्रमण से कराह रहे राज्य को जल्द ही 1400 नए ऑक्सीजन बेड मिल जाएंगे। प्रदेश सरकार ने इसके लिए डीआरडीओ को 40 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। सचिवालय में मीडिया से मुखातिब सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी ने बताया कि 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के टीकाकरण के लिए टीकों की तीन लाख खुराक मिल चुकी हैं।

विज्ञापन


18 साल से 45 वर्ष की उम्र में लोगों के टीकाकरण के लिए 100 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष से जारी कर दिए गए हैं। प्लाज्मा डोनेशन के लिए बनाए गए पोर्टल से अच्छा रिस्पांस मिलने लगा है। ई-संजीवनी पोर्टल के माध्यम से रोजाना करीब दो हजार से ज्यादा लोगों को घर बैठे मुफ्त उपचार मिल रहा है।
विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में रिकॉर्ड 7783 नए संक्रमित मिले, 127 की मौत, एक्टिव केस 59 हजार पार
विज्ञापन
विज्ञापन


रेमडेसिविर की नहीं कोई कमी
सरकार ने प्रदेश के प्राइवेट अस्पतालों को रेमडेसिविर इंजेक्शन का इस्तेमाल तय एसओपी के अनुसार ही करने को कहा है। सचिव के मुताबिक राज्य के पास इंजेक्शन पर्याप्त संख्या में हैं।

ऑक्सीजन ऑडिट शुरू, 24 घंटे पहले बतानी होगी मांग
सचिव ने कहा कि बड़े अस्पताल अपनी ऑक्सीजन संबंधित मांग की सूचना 24 घंटे पहले प्रशासन को दे दें ताकि समय से ऑक्सीजन की आपूर्ति कर दी जाए। इसके साथ ही अस्पतालों में प्रयोग की जा रही ऑक्सीजन के ऑडिट के लिए जिला अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। 375 नए डॉक्टरों की भी नियुक्ति हो चुकी है, इसके अलावा 185 एमएनएचपी की तैनाती की जा रही है।

टोसिलिजुमैब की 25 खुराक मिलीं
सचिव डॉ.पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि कोविड उपचार की विशेष दवाई टोसिलिमुजैब की केंद्र से 125 डोज की अनुमति मिली थी, जिसमें से अभी तक 25 डोज प्रदेश को मिल चुकी हैं।


कालाबाजारी में चार लोग गिरफ्तार
आईजी अमित सिन्हा ने बताया कि नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, देहरादून और हरिद्वार में बीते दो दिन में चार लोग कालाबाजारी के मामले में गिरफ्तार किए गए हैं। ऑक्सीजन सिलिंडर भी पुलिस द्वारा बरामद किए गए हैं।

सीअएसआर का भी ले रहे सहयोग
अपर मुख्य सचिव मनीषा पंवार ने बताया कि प्रदेश में नोडल अफसरों की तैनाती कर दी गई है। सीएसआर के माध्यम से भी मेडिकल उपकरण जुटाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए विभिन्न स्तरों पर तमाम सामाजिक संगठनों से भी सहयोग लिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed