फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand: 12521 infected patients found in a week in Hilly Districts

उत्तराखंड: पहाड़ों में बेकाबू होता जा रहा कोरोना, बीते एक हफ्ते में मिले 12521 संक्रमित मरीज 

Fri, 07 May 2021 10:02 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 07 May 2021 10:02 PM IST
सार

बीते एक सप्ताह में प्रदेश में 45484 संक्रमित मिले हैं। इसमें पर्वतीय जिलों में 12521 संक्रमित मिले हैं, जो कुल संक्रमितों के 27.5 प्रतिशत हैं।

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand: 12521 infected patients found in a week in Hilly Districts
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

उत्तराखंड में मैदानी जिलों के साथ ही पहाड़ों में भी कोरोना संक्रमण बेकाबू होता जा रहा है। सात दिन में मिले कुल संक्रमितों में से 27.5 प्रतिशत पर्वतीय जिलों में मिले हैं। जबकि बाकि 72.5 प्रतिशत संक्रमित मैदानी जिलों में मिले हैं।

विज्ञापन


बीते एक सप्ताह में प्रदेश में 45484 संक्रमित मिले हैं। इसमें पर्वतीय जिलों में 12521 संक्रमित मिले हैं, जो कुल संक्रमितों के 27.5 प्रतिशत हैं। जबकि देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर व नैनीताल जिले में 72.5 प्रतिशत संक्रमित मिले हैं। पर्वतीय जिलों में पौड़ी में सबसे अधिक 2258 संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में रिकॉर्ड 9642 नए संक्रमित मिले, 137 की मौत, एक्टिव केस 67 हजार पार
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल डवलपमेंट फॉर कम्युनिटी फाउंडेशन के अध्यक्ष अनूप नौटियाल का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के आधार पर मैदानी जिलों के साथ पहाड़ों में संक्रमण बढ़ रहा है। पौड़ी, टिहरी व चमोली जिले में ज्यादा संक्रमित मिल रहे हैं। सरकार और स्वास्थ्य विभाग को पहाड़ों में संक्रमण की रोकथाम पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। 

सात दिनों में कुल मामले

जिला            संक्रमित
पौड़ी                2258
टिहरी             1916
चमोली           1553
उत्तरकाशी      1340
चंपावत             1305
अल्मोड़ा           1297
पिथौरागढ़        1113
बागेश्वर            875
रुद्रप्रयाग           864

सरकार पर कोरोना संक्रमण को लेकर 

प्रदेश में कोरोना विस्फोट के बीच नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत पर सख्त कदम उठाने का दबाव भी बढ़ता जा रहा है। अंदरखाने मंत्रियों की ओर से लॉकडाउन पर जोर दिया जा रहा है। दूसरी ओर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष आर्येंद्र शर्मा ने निजी अस्पतालों को सेना के हवाले करने की मांग की है। 

प्रदेश में नेतृत्व संभालते ही नए मुख्यमंत्री से प्रदेश को अलग से स्वास्थ्य मंत्री घोषित करने की मांग भी की गई थी। इस मामले को लेकर कुछ मंत्रियों ने इच्छा भी जाहिर की थी। इसकी बजाय मुख्यमंत्री ने इस विभाग को अपने पास रखना बेहतर समझा। कम्यूनिटी फॉर सोशल डेवलपमेंट के संस्थापक अनूप नोटियाल का  कहना है कि प्रदेश में स्वास्थ्य मंत्री अलग से होता तो इस समय मुख्यमंत्री को भी आसानी होती।

अब कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं तो मुख्यमंत्री को इस पर विचार करना चाहिए। दूसरी तरफ कोरोना के संक्रमण के लगातार बढ़ने को देखते हुए अब प्रदेश में 15 दिन के लॉकडाउन की मांग फिर से जोर पकड़ने लगी है। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत इसकी मांग कर ही चुके हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश भी इस मामले को उठा चुके हैं। 

अब कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष आर्येंद्र शर्मा ने निजी अस्पतालों पर कोविड रोगियों से मनमानी फीस वसूलने का आरोप लगाया है। आर्येंद्र का कहना है कि कोरोना के कारण बुरे हालात का सामना प्रदेश को करना पड़ रहा है। सरकार को निजी अस्पताल सेना के हवाले करने का आदेश देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed