फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CoronaVirus in India: uttarakhand Government Take iit Roorkee Hospital for Emergency

कोरोना: आईआईटी रुड़की का अस्पताल इमरजेंसी के लिए रिजर्व, एक प्रोफेसर समेत नौ नए छात्र भर्ती

Sat, 21 Mar 2020 12:07 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 21 Mar 2020 12:07 PM IST
सार

  • जिला प्रशासन ने अपने अंडर में लेकर छह कमरों को आइसोलेशन वार्ड बनाया
  • विदेश से लौटे आईआईटी के एक प्रोफेसर समेत नौ नए छात्र भर्ती, तीन की छुट्टी
  • सर्दी खांसी की शिकायत पर अस्पताल पहुंचे दो मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे 

विज्ञापन
CoronaVirus in India: uttarakhand Government Take iit Roorkee Hospital  for Emergency
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड के रुड़की में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए हरिद्वार जिला प्रशासन ने आईआईटी रुड़की के अस्पताल के छह कमरों को अपने अंडर में लेकर आइसोलेशन वार्ड में तब्दील कर दिया है। इसे आपात स्थिति के लिए रिजर्व रखा गया है। वहीं, 14 दिन की निगरानी में रखे गए आईआईटी के तीन छात्रों को छुट्टी दे दी गई तो विदेश से लौटे एक प्रोफेसर समेत नौ छात्रों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर निगरानी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन

 

दूसरी ओर, सिविल अस्पताल में खांसी, जुकाम की शिकायत पर अस्पताल पहुंचे दो मरीजों का सैंपल जांच के लिए दिल्ली भेजा गया है। आईआईटी रुड़की के अस्पताल के छह कमरों को जिला प्रशासन ने आइसोलेशन वार्ड में परिवर्तित कर स्वास्थ्य विभाग की टीम नियुक्त कर दी है। जरूरत पड़ने पर यहां कोरोना के संदिग्ध भर्ती होंगे तो आईआईटी प्रशासन केवल सहयोग करेगा। इलाज समेत सभी प्रकार की सुविधाएं स्वास्थ्य विभाग खुद करेगा।

विज्ञापन

 

फिलहाल, इस वार्ड में किसी मरीज को भर्ती नहीं किया गया है, लेकिन आईआईटी के खोसला इंटरनेशनल हाउस में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में एक प्रोफेसर समेत नौ नए छात्र निगरानी के लिए भर्ती किए गए हैं। ये छात्र कुछ दिन पहले स्पेन और अमेरिका से लौटे हैं। जबकि, हाइड्रोलॉजी विभाग के एक प्रोफेसर हाल ही में विदेश से लौटे हैं। सभी की हालत सामान्य है। इसके अलावा पहले से भर्ती चार छात्रों में से तीन को छुट्टी दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में पहुंचे दो संदिग्ध मरीज

वहीं, सिविल अस्पताल में दो मरीज शुक्रवार को खुद खांसी-जुकाम की शिकायत लेकर पहुंचे। जांच के बाद उनको संदिग्ध मानते हुए विशेष वार्ड में भर्ती कर दिया है। इनमें एक कानपुर और दूसरा केरल से लौटा है।

 

दोनों के खून के नमूने जांच के लिए भेज दिए गए हैं। सीएमएस संजय कंसल ने कहा कि कोरोना से निपटने के लिए सिविल अस्पताल में विशेष वार्ड बनाया गया है। डॉक्टरों को इलाज के लिए सुरक्षित ड्रेस भी उपलब्ध करा दी गई है। इस वार्ड में 40 बिस्तर हैं, जिन्हें जरूरत पड़ने पर बढ़ाया जा सकता है।

 

उन्होंने कहा कि हम संक्रमण नियंत्रण की सभी प्रक्रियाओं का पालन कर रहे हैं। संदिग्ध मामलों को देखते हुए सुरक्षात्मक उपकरणों का प्रयोग कर रहे हैं। फिलहाल मरीजों के तीमारदारों और रिश्तेदारों को मिलने से रोक रहे हैं। जरूरत है तो संक्रमणरोधी ड्रेस पहनाकर ही मिलने दिया जा रहा है।

‘कॉग्निजेंस’ रद्द, छात्र ऑनलाइन ले रहे क्लास
आईआईटी प्रशासन ने कोरोना के मद्देनजर 27 मार्च को प्रस्तावित तकनीकी महोत्सव ‘कॉग्निजेंस’ 2020 को रद्द कर दिया है। इसमें देशभर के विभिन्न संस्थानों के हजारों छात्रों को शामिल होना था। तीन दिवसीय महोत्सव में सैकड़ों इवेंट होते हैं। वहीं, आईआईटी में कक्षाएं नहीं चलने के कारण सभी विभागाध्यक्षों को हॉस्टल में ही छात्रों को ऑनलाइन लेक्चर, वीडियो और स्टडी मैटेरियल के जरिये पढ़ाई कराने के निर्देश दे दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed