फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus In india: suspected Passenger Found in Bandra Express, All trains Cancelled till 31st march

कोरोना: बांद्रा एक्सप्रेस में मिला कोरोना संदिग्ध यात्री, 31 मार्च तक रद्द रहेंगी सभी ट्रेनें 

Sun, 22 Mar 2020 09:12 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 22 Mar 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
coronavirus In india: suspected Passenger Found in Bandra Express, All trains Cancelled till 31st march
- फोटो : डेमो फोटो

बांद्रा एक्सप्रेस में कोरोना संदिग्ध यात्री के मिलने से रेल महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में यात्री को देहरादून के जिला अस्पताल में भेजा गया। जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

विज्ञापन


रविवार को जनता कर्फ्यू के तहत देहरादून से किसी भी ट्रेन को रवाना नहीं किया गया। जबकि आने वाली ट्रेनों में शुबह काठगोदाम एक्सप्रेस फिर मसूरी एक्सप्रेसख, हावड़ा एक्सप्रेस, लाहौरी एक्सप्रेस, लिंक एक्सप्रेस, बांद्रा एक्सप्रेस, कोच्चि वैली सुपरफास्ट एक्सप्रेस और इंदौरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस देहरादून स्टेशन पहुंची। ट्रेनों से उतरते ही स्टेशन पर बने मेडिकल हेल्थ डेस्क पर यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई।
विज्ञापन


साथ ही उनके नाम पते भी नोट किए गए। रेलवे अधिकारियों ने इन यात्रियों से यह भी पूछा कि कहीं वे विदेश यात्रा से तो नहीं आए हैं अथवा किसी विदेश यात्रा से आए व्यक्ति से उनका क्लोज संपर्क हुआ हो या किसी कोरोना संक्रमित या करोना संदिग्ध मरीज से उनका संपर्क हुआ हो। इसी बीच बांद्रा एक्सप्रेस से उतरे यात्रियों की रेलवे और स्थानीय प्रशासन के डॉक्टर और अन्य स्टाफ थर्मल स्क्रीनिंग कर रहे थे कि तभी एक यात्री को तेज बुखार और कोरोना जैसे लक्षण पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पर रेलवे और स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों ने तत्काल 108 सेवा की कोरोना डेडीकेटेड एंबुलेंस को सूचना देकर स्टेशन पर बुलाया। एम्बुलेंस के जरिए यात्री को देहरादून के जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने यात्री की हालत सामान्य बताइ। यात्री का सैंपल कोरोना वायरस जांच के लिए भेजा जा रहा है। स्टेशन निदेशक गणेश चंद ठाकुर ने बताया कि स्टेशन पर लगातार साफ-सफाई और भीड़भाड़ कम करने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।

31 मार्च तक रद्द रहेंगी सभी ट्रेनें 

रेलवे बोर्ड के निर्देश के अनुसार देहरादून से भी रविवार रात से 31 मार्च तक सभी ट्रेनों का संचालन रद्द कर दिया गया है। रविवार रात 11:30 बजे जिस काठगोदाम एक्सप्रेस को रवाना करने की बात की जा रही थी उसे भी 31 मार्च तक के लिए रद्द कर दिया गया है इसके अलावा पश्चिम बंगाल से चली हावड़ा एक्सप्रेस संभवत सोमवार को देहरादून स्टेशन पर पहुंचेगी इसके बाद 31 मार्च तक सभी ट्रेनों की आवाजाही को रद्द कर दिया जाएगा। 

स्टेशन निदेशक गणेश चंद ठाकुर ने बताया कि हावड़ा एक्सप्रेस से आने वाले यात्रियों को थर्मल स्क्रीनिंग और अन्य जांचों व डब्लूएचओ की गाइडलाइन के हिसाब से जरूरी औपचारिकताओं को पूरी करने के बाद ही स्टेशन से बाहर भेजा जाएगा। इसके अलावा सभी को से सेनेटाइजर से हाथ धुलाए जाएंगे और अगर कोरोना जैसे कोई लक्षण पाए गए तो स्वास्थ्य विभाग को इसकी सूचना देकर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed