फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Coronavirus in India: Other Country Tourist Entry on Indo nepal Border

कोरोना: भारत-नेपाल सीमा पर तीसरे देश के पर्यटकों की एंट्री बैन, होमगार्ड परीक्षा स्थगित

Thu, 12 Mar 2020 10:15 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बनबसा/टनकपुर (चंपावत)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बनबसा/टनकपुर (चंपावत) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 12 Mar 2020 10:15 PM IST
सार

  • कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए भारत सरकार ने लिया फैसला 
  • टनकपुर सीमा पर जांच के पुख्ता इंतजाम नहीं होना खतरे की है घंटी 

विज्ञापन
Coronavirus in India: Other Country Tourist Entry on Indo nepal Border
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

भारत सरकार ने कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए भारत नेपाल सीमा पर तीसरे देश के लोगों के आवागमन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। इधर, टनकपुर सीमा पर बगैर मास्क बेखौफ दोनों देशों के नागरिकों की आवाजाही से कोरोना की रोकथाम किसी चुनौती से कम नहीं है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों के स्वास्थ्य की जांच में जुटी है लेकिन पूर्णागिरी मेला क्षेत्र में कोरोना की रोकथाम के पुख्ता इंतजाम तक नहीं हैं।  

विज्ञापन


बनबसा स्थित राज्य की एकमात्र इमिग्रेशन चेकपोस्ट बनबसा को मिले भारत सरकार के निर्देशों के तहत 11 मार्च से ही नेपाल से भारत आने वाले थर्ड कंट्री के पर्यटकों के भारत प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। इमिग्रेशन चैकपोस्ट अधिकारी इंद्र सिंह ने बताया कि भारत सरकार के गृह मंत्रालय से 10 मार्च को जारी पत्र बुधवार को रात में यहां पहुंचा है। इस पत्र के मुताबिक अगले आदेशों तक इस सीमा से भारत-नेपाल छोड़कर किसी अन्य देश के नागरिक भारत में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। हालांकि राजनयिकों को इस रोक से छूट है। मालूम हो कि राज्य में भी करीब 32 संदिग्ध मरीज डॉक्टरों की निगरानी में हैं।
विज्ञापन


एसीएमओ डॉ. एचएस हयांकी ने बताया कि पूर्णागिरि मेले के लिए श्रीनगर मेडिकल कॉलेज से तीन और सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी से छह डॉक्टरों की टीम पहुंच गई है। जिन्हें मेला क्षेत्र में तैनात किया गया है। उधर नेपाल स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी शिवराज सुनार का कहना है कि सीमा पर विश्व स्वास्थ्य संगठन की एडवाइजरी के तहत सतर्कता बरती जा रही है। सीमा पर हेल्थ डेस्क स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


करोना के कारण होमगार्ड परीक्षा स्थगित
कोरोना वायरस के चलते जिले में 13 मार्च से शुरू होने वाली होमगार्ड की परीक्षा स्थगित हो गई है। विभाग परीक्षा की अगली तिथि के लिए मुख्यालय के आदेश का इंतजार कर रहा है।

होमगार्ड मुख्यालय देहरादून के आदेश पर होमगार्ड विभाग ने जिले में नौ पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया था। भर्ती के लिए आयुसीमा एक जुलाई 2019 तक 18 वर्ष से 50 वर्ष तक तय की गई है। अभ्यर्थियों का चयन शारीरिक परीक्षा, लिखित परीक्षा और मेरिट के आधार पर किया जाएगा। होमगार्ड कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक 13 मार्च से अभ्यर्थियों की शारीरिक परीक्षा होनी थी लेकिन शारीरिक परीक्षा मुख्यालय से स्थगित कर दी गई है। 

हैड़ाखान पहुंचे सभी 57 विदेशी पर्यटक बिल्कुल स्वस्थ

विकासखंड भीमताल ब्लाक के हैड़ाखान मंदिर रुस और जर्मनी से पहुंचे 57 विदेशी पर्यटकों सहित मंदिर के अन्य लोगों के स्वास्थ्य की बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों ने जांच की। जांच में सभी विदेशी पर्यटक और मंदिर के लोग स्वस्थ्य मिले। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी को कोरोना वायरस से बिना डरे सतर्कता बरतने को कहा ताकि अफवाह पर रोक लग सके।

स्वास्थ्य विभाग टीम के डॉ बलवीर सिंह ने बताया कि जांच के दौरान विदेशी पर्यटक पूरी तरह स्वस्थ्य मिले हैं। साथ मंदिर के अन्य लोग भी स्वस्थ्य है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस का जिले में कोई भी मरीज नही है। डॉ बलवीर सिंह ने लोगों से कोरोना वायरस फैलने की अफवाह न फैलाने की अपील की है। साथ ही सतर्कता बरतने को कहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम में डॉ बलवीर सिंह, डॉ अनुराधा ह्यांकी, डॉ विजय सक्सेना, डॉ राजेश कुमार त्रिपाठी, एएनएम तारा जोशी, जीवंती संमल ने विदेशी पर्यटकों और मंदिर के लोगों की जांच की। इस दौरान प्रधान मुन्नी पलड़िया, पटवारी गंगा दत्त पलड़िया, नवीन पलड़िया ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को सहयोग दिया।

मलेशिया से आए युवक की हुई कोरोना जांच

मलेशिया से लौटे हल्द्वानी शहर के एक युवक को सर्दी, जुकाम और खांसी की शिकायत होने के कारण कोरोना जांच कराई गई। हल्द्वानी में कोरोना जांच का यह पहला मामला है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दावा है कि युवक में टीबी के लक्षण मिले हैं। 

मलेशिया से युवक तीन दिन पहले ही हल्द्वानी लौटकर आया है। युवक को घर पर निगरानी में रखा गया है। दूसरी ओर देहरादून से तीन दिन पहले राजकीय मेडिकल कॉलेज की वायरोलाजी लैब में कोरोना जांच के लिए सैंपल आया था। जांच के बाद कोरोना की पुष्टि नहीं हुई। 

सूत्रों की मानें तो शासन और उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजने के साथ ही पुणे भी रिपोर्ट क्रास चेक के लिए भेजी गई है। जिले में विदेश से लौटकर आए 16 लोगों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम नजर रख रही है। 31 लोगों की निगरानी की समय सीमा खत्म हो चुकी है। राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के वायरोलाजी लैब में अब तक कोरोना के संदिग्ध तीन लोगों की जांच हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed