{"_id":"5e5a82d28ebc3ec75556ba01","slug":"coronavirus-in-india-kaliyar-student-doing-mbbs-in-china-returned","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: चीन में एमबीबीएस कर रहा कलियर का छात्र लौटा, मलेशिया से लौटे व्यक्ति की हुई जांच ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना: चीन में एमबीबीएस कर रहा कलियर का छात्र लौटा, मलेशिया से लौटे व्यक्ति की हुई जांच
Sat, 29 Feb 2020 08:58 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिरान कलियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिरान कलियर
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 29 Feb 2020 08:58 PM IST
सार
- दिल्ली में 16 दिनों तक आईटीबीपी कैंप में हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
- भगवानपुर की स्वास्थ्य टीम पहुंची युवक के घर, 28 दिन नजर
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कलियर क्षेत्र स्थित एक गांव का चीन में एमबीबीएस करने गया युवक कोरोना वायरस की दहशत के चलते देश लौट आया। युवक का दिल्ली स्थित आईटीबीपी कैंप में स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। रिपोर्ट निगेटिव आने पर युवक को उसके गांव भेज दिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक कलियर क्षेत्र के दरियापुर दयालपुर गांव निवासी जीशान पुत्र यूसुफ 2017 में चीन के हुबेई राज्य के सियान सिटी में हुबेई यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिसिन (एचयूएम) में एमबीबीएस की पढ़ाई करने गया था। छात्र का इस बार एमबीबीएस में तीसरा साल चल रहा है।
विज्ञापन
इस बीच चीन में अचानक कोरोना वायरस की दहशत फैल गई तो वह लौट आया। जीशान के मुताबिक घर पहुंचने के बाद भगवानपुर ब्लॉक से स्वास्थ्य विभाग की टीम भी जांच के लिए उसके घर पहुंची। टीम ने उससे संपर्क बनाए रखने को कहा है।
विज्ञापन
मलेशिया से लौटे व्यक्ति की भी हुई स्वास्थ्य जांच
भगवानपुर सीएचसी के केंद्र प्रभारी मनोज गुप्ता ने बताया कि कोरोना वायरस फैलने का सबसे ज्यादा खतरा पहले 10 दिन रहता है। युवक के गांव पहुंचने के बाद एहतियात के तौर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उससे संपर्क किया है और अब 28 दिन तक स्वास्थ्य विभाग की टीम उस पर नजर रखेगी।
वहीं बुग्गावाला गांव निवासी 50 वर्षीय शिशुपाल पुत्र ज्ञान सिंह मलेशिया के एक गुरुद्वारे में सेवादार हैं। वह एक सप्ताह पहले घर लौटे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम उनकी जांच को उनके घर पहुंची। जांच में उनके शरीर में कोरोना का कोई लक्षण नहीं मिला। ऐहतियातन अगले 14 दिन उनकी नियमित जांच की जाएगी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र यानी सीएचसी प्रभारी मनोज गुप्ता ने बताया कि उन्हें दिल्ली से एक लिस्ट मिली है। कहा गया है कि जो लोग विदेश से लौट रहे हैं, उनकी जांच की जाए।