फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in India : Kaliyar student doing MBBS in China returned

कोरोना: चीन में एमबीबीएस कर रहा कलियर का छात्र लौटा, मलेशिया से लौटे व्यक्ति की हुई जांच 

Sat, 29 Feb 2020 08:58 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिरान कलियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिरान कलियर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 29 Feb 2020 08:58 PM IST
सार

  • दिल्ली में 16 दिनों तक आईटीबीपी कैंप में हुआ स्वास्थ्य परीक्षण 
  • भगवानपुर की स्वास्थ्य टीम पहुंची युवक के घर, 28 दिन नजर

विज्ञापन
Coronavirus in India : Kaliyar student doing MBBS in China returned
कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कलियर क्षेत्र स्थित एक गांव का चीन में एमबीबीएस करने गया युवक कोरोना वायरस की दहशत के चलते देश लौट आया। युवक का दिल्ली स्थित आईटीबीपी कैंप में स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। रिपोर्ट निगेटिव आने पर युवक को उसके गांव भेज दिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कलियर क्षेत्र के दरियापुर दयालपुर गांव निवासी जीशान पुत्र यूसुफ 2017 में चीन के हुबेई राज्य के सियान सिटी में हुबेई यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिसिन (एचयूएम) में एमबीबीएस की पढ़ाई करने गया था। छात्र का इस बार एमबीबीएस में तीसरा साल चल रहा है। 
विज्ञापन


इस बीच चीन में अचानक कोरोना वायरस की दहशत फैल गई तो वह लौट आया। जीशान के मुताबिक घर पहुंचने के बाद भगवानपुर ब्लॉक से स्वास्थ्य विभाग की टीम भी जांच के लिए उसके घर पहुंची। टीम ने उससे संपर्क बनाए रखने को कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मलेशिया से लौटे व्यक्ति की भी हुई स्वास्थ्य जांच 

भगवानपुर सीएचसी के केंद्र प्रभारी मनोज गुप्ता ने बताया कि कोरोना वायरस फैलने का सबसे ज्यादा खतरा पहले 10 दिन रहता है। युवक के गांव पहुंचने के बाद एहतियात के तौर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उससे संपर्क किया है और अब 28 दिन तक स्वास्थ्य विभाग की टीम उस पर नजर रखेगी।

वहीं बुग्गावाला गांव निवासी 50 वर्षीय शिशुपाल पुत्र ज्ञान सिंह मलेशिया के एक गुरुद्वारे में सेवादार हैं। वह एक सप्ताह पहले घर लौटे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम उनकी जांच को उनके घर पहुंची। जांच में उनके शरीर में कोरोना का कोई लक्षण नहीं मिला। ऐहतियातन अगले 14 दिन उनकी नियमित जांच की जाएगी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र यानी सीएचसी प्रभारी मनोज गुप्ता ने बताया कि उन्हें दिल्ली से एक लिस्ट मिली है। कहा गया है कि जो लोग विदेश से लौट रहे हैं, उनकी जांच की जाए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed