फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in India : Central Government Special team Arrives uttarakhand

कोरोना वायरस: जांच के लिए दिल्ली से रुद्रपुर पहुंची केंद्रीय टीम, अस्पतालों का किया निरीक्षण

Wed, 19 Feb 2020 03:28 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 19 Feb 2020 03:28 PM IST
सार

  • जिला अस्पताल और खटीमा के नागरिक चिकित्सालय का किया निरीक्षण 

विज्ञापन
Coronavirus in India : Central Government Special team Arrives uttarakhand
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड के रुद्रपुर जिले में कोरोना वायरस की जांच के लिए मंगलवार को दिल्ली से भारत सरकार की टीम रुद्रपुर पहुंची। दो सदस्यीय टीम ने खटीमा के मेलाघाट, नागरिक चिकित्सालय, जिला अस्पताल व सीएमओ कार्यालय स्थित आईडीएसपी कक्ष का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद टीम ने कोरोना वायरस के संबंध में डीएम डॉ. नीरज खैरवाल से बातचीत की। 

विज्ञापन


भारत सरकार की ओर से मंगलवार को डॉ. नंदी और डॉ. अशोक की दो सदस्यीय टीम निरीक्षण के लिए रुद्रपुर पहुंची। टीम ने सबसे पहले खटीमा में नेपाल सीमा से सटे मेलाघाट क्षेत्र में लगे शिविर का जायजा लिया। उन्होंने सीमा पर आवाजाही कर रहे लोगों की स्क्रीनिंग कर रही स्वास्थ्य विभाग की टीम से जानकारी जुटाई। इसके बाद टीम ने नागरिक चिकित्सालय खटीमा को निरीक्षण किया।
विज्ञापन


जहां कोरोना वायरस को लेकर अस्पताल की सुविधा को परखा। टीम ने रुद्रपुर पहुंचकर जिला अस्पताल में कोरोना वायरस को लेकर बनाए गए आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया। इसके बाद टीम ने सीएमओ कार्यालय स्थित एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) के कक्ष का निरीक्षण किया। टीम ने अपनी रिपोर्ट डीएम डॉ. नीरज खैरवाल को सौंपी। नोडल अधिकारी डॉ. अविनाश खन्ना ने कहा कि निरीक्षण के दौरान कोरोना वायरस का कोई संदिग्ध मरीज नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed