फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in India: Bus Service Stop from Nepal To dehradun, Youth Isolated In uttarkashi

कोरोना: नेपाल से दून आने वाली बसों का संचालन भी बंद, स्पेन से युवक को आइसोलेशन में रखा

Thu, 19 Mar 2020 07:05 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 19 Mar 2020 07:05 PM IST
सार

  • उत्तराखंड रोडवेज ने पहले ही दून से जाने वाली बसों के संचालन पर लगा दी थी रोक
  • केंद्र सरकार ने अंतरराष्ट्रीय बार्डर से होकर गुजरने वाली सभी बसों को रोका
  • हरिद्वार से रुपैड़िया जाने वाले बसों को भी रोका गया

विज्ञापन
Coronavirus in India: Bus Service Stop from Nepal To dehradun, Youth Isolated In uttarkashi
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए रोडवेज की ओर से नेपाल के महेंद्र नगर जाने वाली बस का संचालन बंद करने के बाद अब नेपाल सरकार ने भी देहरादून आने वाली बस के संचालन पर रोक लगा दी है। संक्रमण से यात्रियों को बचाने के लिए अधिकारियों ने हरिद्वार से रुपैड़िया नेपाल बॉर्डर पर जाने वाली बसों के संचालन पर भी तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।

विज्ञापन


रोडवेज महाप्रबंधक दीपक जैन ने बताया कि नेपाल के महेंद्र नगर से देहरादून आने वाली बस के संचालन पर रोक लगा दी गई है। इस संबंध में नेपाल सरकार से अनुरोध किया गया था। दूसरी ओर केंद्र सरकार ने तमाम राज्य सरकार को आदेश जारी किया है कि अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर से गुजरने वाली बसों को किसी भी सूरत में देश की सीमाओं में न दाखिल होने दिया जाए। 
विज्ञापन


महाप्रबंधक दीपक जैन ने बताया कि हरिद्वार से रुपैड़िया नेपाल जाने वाली बसों के संचालन पर भी रोक लगा दी गई है। यात्रियों में कोरोना वायरस का संक्रमण न हो इसके मद्देनजर फिलहाल कुछ बसों के संचालन पर रोक लगाने का फैसला किया गया है लेकिन आने वाले समय में यदि स्थिति बिगड़ती है तो और बसों के संचालन पर रोक लगाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक महाप्रबंधकों को हिदायत दी गई है कि वे यात्रियों की संख्या के अनुसार ही बसाें के शेड्यूल में बदलाव कर सकते हैं। यदि स्थिति सामान्य होती है और यात्रियाें की संख्या में बढ़ोतरी होती है तो नए सिरे से बसों को संचालित किए जाने पर विचार विमर्श किया जा सकता है। 

स्पेन से दुगड्डा पहुंचा युवक, स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल पहुंचाया

नौकरी की तलाश में स्पेन गया कोटद्वार का युवक अपने घर दुगड्डा लौटा है। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग ने उसे घर से उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया। उसे अब एक सप्ताह के लिए आइसोलेट किया है। हालांकि अभी तक युवक में कोरोना वायरस के कोई लक्षण नहीं मिले हैं।

एक डाक्टर के अलावा 10 स्वास्थ्य कर्मियों की टीम युवक की जांच कर रही है। दुगड्डा का एक युवक एक माह पहले नौकरी की तलाश में स्पेन गया था। वहां पर कारोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए वह भारत लौट आया। उसका दिल्ली एयरपोर्ट पर मेडिकल चेकअप किया गया, जहां उसका स्वास्थ्य सामान्य मिला।

वह 17 मार्च को दुगड्डा पहुंच गया। बृहस्पतिवार को किसी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुगड्डा को युवक के स्पेन से लौटने की सूचना दी बताया कि वह दुगड्डा में दुकान चला रहा है। सूचना पर स्वास्थ्य कर्मियों की टीम उसके घर पहुंचे और उसे अस्पताल ले आई।

चिकित्साधिकारी डा. नाजिम अली ने उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया। फिलहाल युवक में कोरोना के लक्षण नहीं मिले हैं लेकिन एहतियात के तौर पर उसे आइसोलेट किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed