हरिद्वार में कोरोना: रेट लिस्ट के साथ प्रीपेड एंबुलेंस की लिस्ट जारी, अधिक शुल्क मांगने पर होगी कार्रवाई
- 11 प्रीपेड एंबुलेंस के नंबर भी जारी किए गए हैं। डीएम ने निर्धारित से अधिक किराया मांगने पर एंबुलेंस संचालकों और चालकों को कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विस्तार
एंबुलेंस में 36 घंटे शव रखने और दो किमी दूर ले जाने के लिए 80 हजार रुपये मांगने के बाद हरकत में आए प्रशासन ने प्रीपेड एंबुलेंस की किराये की रेट लिस्ट जारी कर दी है। इसके अलावा 11 प्रीपेड एंबुलेंस के नंबर भी जारी किए गए हैं। डीएम ने निर्धारित से अधिक किराया मांगने पर एंबुलेंस संचालकों और चालकों को कार्रवाई की चेतावनी दी है।
एंबुलेंस की सुविधा की आड़ में कोविड संक्रमितों के परिजनों से हो रही अवैध वसूली पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। उपलब्ध सुविधाओं के अनुसार, एंबुलेंस का किराया निर्धारित कर दिया गया है। इसके तहत, सामान्य एंबुलेंस से 15 किमी के दायरे में जाने के लिए मरीज के परिजनों को 800 रुपये का शुल्क देना होगा। प्रतीक्षा शुल्क 200 रुपये प्रति घंटा होगा। 15 किमी से अधिक दूरी तय करने पर किराये में 18 रुपये प्रति किमी के हिसाब से वृद्धि होगी।
हरिद्वार : कोरोना संक्रमित मृतक के परिजनों से शव को 36 घंटे एंबुलेंस में रखने और दो किमी दूर ले जाने के मांगे 80 हजार रुपये
ऑक्सीजन और एसी की सुविधा युक्त सामान्य एंबुलेंस का 15 किमी परिधि का शुल्क 1200 रुपये निर्धारित किया गया है। प्रतीक्षा शुल्क 250 रुपये प्रति घंटा होगा जबकि 15 किमी से अधिक दूरी तय करने प्रति किमी 20 रुपये के हिसाब से किराया बढ़ेगा। 15 किमी के दायरे में आईसीयू एंबुलेंस की सुविधा के लिए तीन हजार रुपये देने होंगे। नर्सिंग स्टॉफ की उपलब्धता पर शुल्क चार हजार और साथ में डॉक्टर मौजूद होने पर शुल्क छह हजार रुपये होगा। निर्धारित परिधि के बाद नर्सिंग स्टॉफ, डॉक्टर की उपलब्धता वाली एंबुलेंस के लिए क्रमश: 45 और 50 रुपये शुल्क लिया जाएगा।
उत्तराखंड में कोरोना : हर जिले में प्लाज्मा बैंक बनाएगी उत्तराखंड पुलिस, आज आयोजित किए जा रहे एंटी बॉडी टेस्ट कैंप
संचालक उपलब्ध कराएंगे पीपीई किट
एंबुलेंस के हर फेरे के बाद संचालक चालकों को नई पीपीई किट और सैनिटाइजर उपलब्ध कराएंगे। एंबुलेंस को भी सैनिटाइज किया जाएगा।
प्रीपेड एंबुलेंस की सूची और संपर्क सूत्र
अस्पताल- वाहन स्वामी - संपर्क सूत्र - वाहन चालक - संपर्क सूत्र - ड्यूटी का समय
बाबा बर्फानी अस्पताल - विशाल वालिया -9557022468 - विशाल वालिया - 9927688713 -रात
बाबा बर्फानी अस्पताल - राज कुमार - 7900534487 - राज कुमार - 7900534487 - दिन
बाबा बर्फानी अस्पताल - कृष्ण पाल - 8954390755 - कृष्ण पाल- 8954390755 - दिन
बाबा बर्फानी अस्पताल - गुलशेर - 8476981431 - दिलशाद - 8476981431 - दिन
बाबा बर्फानी अस्पताल - संगीता - 9927181055 - विजय - 8126167360 - रात
जिला अस्पताल - अशोक कुमार - 8191404749 - अशोक कुमार - 8191404749 - दिन
जिला अस्पताल - मनोज कुमार - 9897404749 - मनोज कुमार - 9897404749- दिन
मेला अस्पताल - दीपक सिंह - 8918888123 - आनंद सिंह - 7098121298 - रात
मेला अस्पताल - धर्मेंद्र चौधरी - 9760045854 - साहिल - 8650591472 - दिन
मेला अस्पताल - शिव शंकर - 8475922247 - मनोज - 9411177765 - रात
मेला अस्पताल - मनोज कुमार - 9084738573 - प्रमोद कुमार - 9084738573 - दिन
उपलब्ध सुविधा के अनुसार एंबुलेंस का किराया निर्धारित किया गया है। निर्धारित से अधिक शुल्क वसूलने की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। एंबुलेंस शुल्क निर्धारण से मनमानी वसूली की घटनाओं पर रोक लगेगी।
-सी रविशंकर, जिलाधिकारी, हरिद्वार