फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : uttarakhand police to be made plasma bank in every district

उत्तराखंड में कोरोना : हर जिले में प्लाज्मा बैंक बनाएगी उत्तराखंड पुलिस, आज आयोजित किए जा रहे एंटी बॉडी टेस्ट कैंप

Sun, 02 May 2021 11:40 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 02 May 2021 11:40 AM IST
सार

इसके लिए रविवार को हर जगह एंटी बॉडी टेस्ट के लिए कैंप आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद जरूरत पड़ने पर पुलिसकर्मी अपना प्लाज्मा दान कर लोगों की जान बचाएंगे।

विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : uttarakhand police to be made plasma bank in every district
Plasma Therapy - फोटो : Social Media

विस्तार

कोविड मरीजों के इलाज के लिए उत्तराखंड पुलिस हर जिले और बटालियनों में प्लाज्मा बैंक तैयार करेगी। इसके लिए रविवार को हर जगह एंटी बॉडी टेस्ट के लिए कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। इसके बाद जरूरत पड़ने पर पुलिसकर्मी अपना प्लाज्मा दान कर लोगों की जान बचाएंगे। 

विज्ञापन


उत्तराखंड: 24 घंटे में 107 मरीजों की मौत, 5493 नए संक्रमित मिले, एक्टिव केस 51 हजार पार

विज्ञापन


दरअसल, इस साल अब तक एक हजार से अधिक पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। इनमें से ठीक होने के बाद कई पुलिसकर्मियों ने लोगों को प्लाज्मा दान कर उनकी जान भी बचाई है। इसके अलावा पिछले साल भी करीब 2000 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना : अब शादी और सार्वजनिक समारोह में शामिल होंगे केवल 25 लोग, आदेश जारी

शनिवार को डीजीपी अशोक कुमार ने सभी जनपदों के पुलिस प्रभारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग की थी। इस दौरान उन्होंने रविवार को सभी जगह हर जिले, पीएसी और आईआरबी में जवानों के लिए एंटी बॉडी टेस्ट कराने के लिए कैंप आयोजित कराने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद कहा गया है कि जिन पुलिसकर्मियों में एंटी बॉडी विकसित हो गई हैं वह प्लाज्मा दान करने के लिए तैयार रहें। यह एक तरह से बैंक के तौर पर विकसित किया जाएगा। 

बढ़ेंगे बेड, जरूरत पड़ी तो आम लोग भी होंगे भर्ती 

जिलों की पुलिस लाइन और पीएसी में बीमार पुलिसकर्मियों के लिए बेड की व्यवस्था की गई है। इनमें अब तक 300 सामान्य और 50 ऑक्सीजन बेड की व्यवस्था हो चुकी है।

पुलिस प्रवक्ता नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि सभी जिलों को अपने यहां पर इन बेड की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। बेड की संख्या बढ़ने के बाद यदि बेहद जरूरी हुआ तो यहां पर पुलिसकर्मी ही नहीं बल्कि आम लोग भी भर्ती हो सकेंगे। 

सख्ती बढ़ाने के निर्देश

डीजीपी ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान कहा है कि सभी जगह शहरों में सख्ती बढ़ाई जाए। निर्धारित धनराशि में ही नियमों का पालन न करने वालों का चालान काटा जाए।  जिनके पास बाहर निकलने का वाजिब कारण नहीं है उनका हर हाल में चालान किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed