फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Dehradun Today: Two youth Arrested for Over rating of Flow meter

देहरादून में कालाबाजारी: 15 हजार में बेच रहे थे एक हजार वाला फ्लो मीटर, दो लोग गिरफ्तार 

Fri, 07 May 2021 12:40 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 07 May 2021 12:40 AM IST
सार

आरोपी एक हजार रुपये का फ्लो मीटर 15 हजार रुपये में बेच रहे थे। आरोपियों के पास से छह फ्लोमीटर बरामद हुए हैं। 

विज्ञापन
Coronavirus in Dehradun Today: Two youth Arrested for Over rating of Flow meter
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

देहरादून कोरोना संक्रमण बढ़ने से मुनाफाखोरी और कालाबाजारी करने वाले सक्रिय हैं। ऐसे ही दो लोगों को पटेलनगर पुलिस ने फ्लो मीटर की कालाबाजारी के आरोप में पकड़ा है। आरोपी एक हजार रुपये का फ्लो मीटर 15 हजार रुपये में बेच रहे थे। आरोपियों के पास से छह फ्लोमीटर बरामद हुए हैं। 

विज्ञापन


थाना प्रभारी पटेलनगर प्रदीप राणा ने बताया कि कुछ पुलिसकर्मियों को सादे वस्त्रों में मेडिकल स्टोर, अस्पताल व अन्य प्रतिष्ठानों के बाहर खड़ा किया गया है। यह टीमें लगातार इस तरह की सूचनाओं की पड़ताल में लगी हैं। बुधवार रात मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ युवक आक्सीजन फ्लो मीटर को 15 गुना दामों पर बेच रहे हैं। इस बात को तत्काल सीओ सदर अनुज कुमार के संज्ञान में लाया गया और टीम गठित की गई। 
विज्ञापन


चौकी प्रभारी बाजार विवेक भंडारी और उनकी टीम ने दो युवकों से फ्लो मीटर खरीदने के लिए बात की। बेचने वालों ने पहले कहा कि वह 15 हजार रुपये से कम में फ्लोमीटर नहीं देंगे। इस पर मरीज बनकर टीम के एक सदस्य ने दुहाई दी तो वह 12500 रुपये पर देने के लिए राजी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देहरादून : वरिष्ठ फिजिशियन और मुख्यमंत्री के डॉक्टर का बड़ा बयान, कहा - तीसरी लहर होगी ज्यादा खतरनाक


डिलीवरी देने के लिए दोनों को मंडी के पास बुलाया गया। यहां पहुंची टीम ने दोनों युवकों को बुधवार रात को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने नाम प्रिंस कांबोज निवासी मनोहरपुर, सुंदरपुर, सहारनपुर और शिवम कुमार निवासी त्यागी रोड देहरादून बताए। पुलिस के अनुसार आरोपियों के अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। 

चंडीगढ़ से लाते थे फ्लो मीटर 
आरोपियों के पास इन फ्लो मीटर का कोई बिल नहीं था। पूछताछ में प्रिंस कांबोज ने बताया कि वह यह फ्लोमीटर जिरकपुर, चंडीगढ़ में स्थित डेल्टा टी टैक से लेकर आया था। इनमें से कुछ को उत्तराखंड चैरिटेबल अस्पताल राजपुर रोड में देता है। बाकी वह और शिवम आगे ब्लैक में बेच देते हैं। फ्लोमीटर जिरकपुर में एक हजार रुपये में मिल जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed